Giridih : गिरिडीह जिले में एक ही रात में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया है। चोरों ने सेंधमारी कर करीब 7 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। चोरों ने नगद और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया। घटना को बीती देर रात में सरिया थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया।
किन घरों में हुई चोरी…
- रोहाणी देवी (बड़की सरिया) : 2.5 लाख रुपये नगद और जेवरात समेत 5 लाख की संपत्ति चोरी।
- बुंदिया देवी : मंगलसूत्र, पायल और 18 हजार रुपये नगद चुराए गए।
- गोविंद स्वर्णकार : 18 हजार रुपये नगद गायब।
- संतोष मंडल : 16 हजार रुपये नगद और जेवरात समेत 1 लाख की संपत्ति चोरी।
दरवाजा तोड़कर घरों में घुसे चोर
मिली जानकारी के अनुसार चोर रात में छत के दरवाजे तोड़कर घरों में घुसे। उन्होंने अलमारी और संदूक के ताले तोड़े। परिवार वालों को सुबह नींद खुलने पर चोरी का पता चला।
पुलिस का बयान
वारदात की फैली खबर के बाद सरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थानेदार आलोक सिंह ने मीडिया को बताया कि चोरी की पुष्टि हो गई है। पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
ग्रामीणों की मांग
सरिया क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।