‘न्याय उलगुलान रैली’ में इंडिया ब्लॉक के नेताओं का लगेगा जमावड़ा, केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी पहुंचेंगी

रांची: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल 21 अप्रैल को झारखंड के रांची में आयोजित होने वाली इंडिया ब्लॉक की “न्याय उलगुलान रैली” में भाग लेंगी. सूत्रों के मुताबिक इंडिया ब्लॉक की इस रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह भी हिस्सा लेंगे. इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने इंडिया ब्लॉक की न्याय उलगुलान रैली की तैयारियों को लेकर बैठक की.

कल्पना सोरेन ने की थी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक 

बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता कल्पना सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक विनोद सिंह,  सत्यानंद भोक्ता, झामुमो महासचिव विनोद पांडे शामिल हुए. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने उलगुलान रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए 6 अप्रैल को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में प्रभात तारा मैदान 21 में रैली होगी.

बड़ी संख्या में पहुंचेंगे कार्यकर्ता

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कल्पना सोरेन ने पार्टी के सभी सदस्यों से रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने का आग्रह किया और गठबंधन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि मैंने भी पार्टी सदस्यों से इंडिया गठबंधन की रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है. हम बताएंगे कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ कैसे भेदभाव कर रही है. हेमंत सोरेन को भी जेल में डाल दिया गया है और उन्होंने दिल्ली के अरविन्द केजरीवाल  को भी जेल में डाल दिया है.

ये भी पढ़ें: मंच पर बैठे थे लालू यादव और RJD नेता की फिसल गई जुबान, रोहिणी आचार्य को लेकर ये क्या कह गए…

A budding journalist presently employed with JOHAR LIVE as Content Writer. Strong inclination towards hardcore news from Regional, Political to National.
Exit mobile version