Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 7:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं का इंतजार खत्म, 4 अक्टूबर को होगा जिला बार एसोसिएशन का चुनाव
    झारखंड

    रांची व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं का इंतजार खत्म, 4 अक्टूबर को होगा जिला बार एसोसिएशन का चुनाव

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं का जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीख की घोषणा का इंतजार अब खत्म हो गया है. 2021-23 के लिए रांची जिला बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को चुनाव की घोषणा कर दी है. 4 अक्टूबर को जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कराया जाएगा. इसमें लगभग दो हजार अधिवक्ता मतदान कर सकेंगे.

    जिला बार एसोसिएशन चुनाव समिति ने 2500 वोटरों की सूची झारखंड स्टेट बार काउंसिल को चुनाव के लिए भेज दी है. इसकी स्क्रूटनी के बाद चुनाव के लिए लिस्ट तैयार किया जाएगा. चुनावी तारीख की घोषणा के साथ ही नॉमिनेशन शुरू कर दी जाएगी. 2019-21 का कार्यकाल संपन्न होने के बाद अधिवक्ताओं को चुनाव की घोषणा का इंतजार था.

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 2 सितंबर को रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराने के लिए 3 सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा कर दी थी. चुनाव समिति ने रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अजय तिवारी, अरविंद सिंह और मुरारी प्रसाद सिन्हा को जिम्मेदारी दी है. काउंसिल द्वारा तीनों पर रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराने का बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

    चुनाव की तिथि के एलान से पूर्व ही प्रत्याशियों ने उम्मीदवारी का एलान शुरू कर दिया था. अध्यक्ष पद पर शंभू अग्रवाल, अरविंद कुमार मित्रा के अलावा अनिल परिसर अपनी दावेदारी पेश करेंगे. महासचिव पद पर कुंदन प्रकाशन के सामने संजय विद्रोही दावेदारी पेश करेंगे. इन दोनों के बीच अमर कुमार चौधरी ने महासचिव पद पर दावेदारी पेश कर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. रांची जिला बार एसोसिएशन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव समेत कुल 16 पदों के लिए चुनाव होना है. अब देखना होगा कि इस बार के चुनाव में किसके सिर पर ताज होगी. यह बार के अधिवक्ता वोटर ही तय करेंगे. लेकिन इतना जरूर है कि इस बार के चुनाव में काफी रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

    Court
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : लौह फैक्ट्री खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने कहा- प्रदूषण फैलाएगा फेरो प्लांट
    Next Article रांची रेलवे स्टेशन फुटओवर ब्रिज का उद्घाटन, सांसद संजय सेठ ने किया उद़घाटन

    Related Posts

    चाईबासा

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ वन प्रक्षेत्र की रेस्क्यू टीम ने बड़ा विषैला वाइपर सांप निकाला, छोड़ा जंगल में…

    October 29, 2025
    गुमला

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025
    Latest Posts

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025

    पाकुड़ वन प्रक्षेत्र की रेस्क्यू टीम ने बड़ा विषैला वाइपर सांप निकाला, छोड़ा जंगल में…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    मधुकम तालाब हादसा : महुआ माजी पहुंची पीड़ित परिवार के घर, मुआवजा राशि दिलाने का दिया भरोसा

    October 29, 2025

    धनबाद के टुंडी में लापता किशोरी का श’व बरामद

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.