Ranchi : चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में बुधवार को फैसला सुनाया जाएगा। यह मामला सालों से अदालत में चल रहा था और अब आखिरकार धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी इस केस में अपना फैसला सुनाएंगे।
पूर्व विधायक संजीव सिंह इस मामले के मुख्य आरोपी हैं, जिनके साथ कुल 11 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। फरवरी 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में सुनवाई के दौरान ट्रायल कोर्ट को आदेश दिया था कि वह 6 महीने के भीतर फैसला सुनाए। इसके बाद कोर्ट ने 27 अगस्त की तारीख निर्धारित की थी।
हाल ही में संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त ज़मानत दी थी। ज़मानत की शर्तों के अनुसार, उन्हें धनबाद आने की इजाज़त नहीं है, सिवाय न्यायिक कार्यों के। संजीव सिंह करीब 9 वर्षों से जेल में बंद थे।
बता दें, यह मामला तब सामने आया था जब 2017 में धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई थी। इस हमले में नीरज सिंह समेत उनके अंगरक्षकों की भी मौत हो गई थी। घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर दिया था।
Also Read : पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, मुंबई से आई लालबाग के राजा की प्रतिमा
Also Read : भारत से होने वाले निर्यात पर अमेरिका का 50% टैरिफ आज से लागू
Also Read : झारखंड में मॉनसून सक्रिय, राजधानी समेत 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी