Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Sep, 2025 ♦ 2:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»‘कांतारा: चैप्टर 1’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, IMAX में देगी शानदार अनुभव
    मनोरंजन

    ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, IMAX में देगी शानदार अनुभव

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांतारा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : होम्बले फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा रही है। यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में है और अब इसका ट्रेलर 22 सितंबर को दोपहर 12:45 बजे रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने 19 सितंबर को एक थ्रिलिंग पोस्टर के साथ यह ऐलान किया।

    होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म 2 अक्टूबर से दुनियाभर में IMAX फॉर्मेट में रिलीज होगी। कैप्शन में लिखा, “पवित्र जड़ों से जागती एक कहानी, 2 अक्टूबर से KantaraChapter1 को IMAX में देखें, एक अनोखा सिनेमाई अनुभव आपका इंतजार कर रहा है।”

    सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप ने बताया कि फिल्म के कई अहम सीन IMAX और PXL फॉर्मेट में शूट किए गए हैं, जो दर्शकों को एक बेजोड़ अनुभव देंगे। फिल्म में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान की क्रिएटिव टीम ने कहानी को शानदार विजुअल्स के साथ पेश किया है।

    ‘कांतारा: चैप्टर 1’ होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है। मेकर्स ने इसके लिए 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में 45-50 दिनों तक 500 से ज्यादा फाइटर्स और 3,000 लोगों के साथ एक भव्य वॉर सीक्वेंस फिल्माया है, जो भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सीक्वेंस में से एक है।

    फिल्म 2 अक्टूबर को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों को बनाए रखते हुए देश-विदेश के दर्शकों तक पहुंचेगी। होम्बले फिल्म्स इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा में नई ऊंचाइयां छूने को तैयार है।

    ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज IMAX में देगी शानदार अनुभव offering a spectacular IMAX experience. The trailer of 'Kantara: Chapter 1' will be released on this day
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleत्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, रांची रेल मंडल का बड़ा फैसला
    Next Article रांची विश्वविद्यालय के दिवाकर और दीक्षा को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित होंगे

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    ‘जॉली LLB 3’ रिलीज से पहले विवादों में, कोर्ट रूम सीन पर पटना हाईकोर्ट में याचिका

    September 18, 2025
    मनोरंजन

    दिशा पटानी मामले में शूटरों के एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दी धमकी…

    September 18, 2025
    मनोरंजन

    मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ बड़े पर्दे पर रिलीज, जीत चुकी है इंटरनेशनल अवॉर्ड

    September 18, 2025
    Latest Posts

     कुएं में डूबने से दो स्कूली बच्चियों की मौ’त

    September 19, 2025

    संतरे से भी ज्यादा विटामिन-C देते हैं ये 5 फल, इम्युनिटी को करेंगे बूस्ट

    September 19, 2025

    रांची में 13 लाख ट्रैफिक चालान का पैसा बकाया, अब कॉल सेंटर की मदद लेगी पुलिस

    September 19, 2025

    रांची में ईस्ट टेक संगोष्ठी-2025 का भव्य आगाज, राज्यपाल गंगवार और सीएम हेमंत ने की शिरकत

    September 19, 2025

    CID के ASP दीपक कुमार बने JAP-5 के प्रभारी कमांडेंट, अधिसूचना जारी

    September 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.