Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Aug, 2025 ♦ 1:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड को ‘बांग्लादेशी जमाई टोले’ से मुक्ति दिलाने के लिए आजादी की तीसरी लड़ाई जरूरी : गिरिराज सिंह
    झारखंड

    झारखंड को ‘बांग्लादेशी जमाई टोले’ से मुक्ति दिलाने के लिए आजादी की तीसरी लड़ाई जरूरी : गिरिराज सिंह

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने 50 साल पहले देश में लागू हुए आपातकाल को लेकर कांग्रेस पार्टी और झारखंड में बांग्लादेशियों की घुसपैठ के मुद्दे पर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जोरदार जुबानी हमले किए हैं. झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के ‘जमाई टोले’ बसा दिए हैं और इसके कारण राज्य में आदिवासियों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है.

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1975 में इंदिरा गांधी के शासनकाल में थोपे गए आपातकाल के खिलाफ देश ने आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ी थी और आज झारखंड को ‘जमाई टोला’ से मुक्ति दिलाने के लिए आजादी की तीसरी लड़ाई की जरूरत है. वह राज्य के युवाओं से इस लड़ाई में आगे आने की अपील करते हैं.

    गिरिराज सिंह ने कहा कि आज देश में 50 वर्ष से कम उम्र वाले लोगों की आबादी 105 करोड़ है, जिन्हें यह बताने की जरूरत है कि इस देश में इंदिरा गांधी नामक प्रधानमंत्री हुई थीं, जिन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से अपने खिलाफ फैसला आने के बाद असंवैधानिक तरीके से आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी. उस दौरान दो लाख से अधिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं को बिना किसी जुर्म के जेल में डाल दिया गया था. तानाशाह सरकार ने 25 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी थी. लोगों को जबरन पकड़-पकड़कर नसबंदी कराई गई थी.

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी वंशवाद की बदौलत राजनीति और सरकार में आई थीं. वंशवाद और लोकतंत्र कभी एक-दूसरे के पूरक नहीं हो सकते. उन्होंने कहा कि आज भले ही मस्जिदों से कांग्रेस के पक्ष में फतवे जारी किए जाते हैं, लेकिन आपातकाल के दौरान इंदिरा जी ने मस्जिदों और मंदिरों पर हमले करवाए थे. मस्जिदों से उस वक्त 77 हजार लोग विस्थापित हुए थे. आज राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस सरकार के उस कुकृत्य के लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए.

    Also Read : स्कूल बस और कंटेनर की हुई टक्कर, 9 लोग घायल

    Bangladeshi infiltration Bharatiya Janata Party border security Congress party Emergency Giriraj Singh Hemant Soren government Jamai Tola jharkhand Jharkhand Pradesh BJP office migrant issue Political Statement press conference Rohingya infiltration social issues state government strong attack tribal crisis Union Minister आदिवासी संकट आपातकाल कांग्रेस पार्टी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जमाई टोला जोरदार हमला झारखंड झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रवासियों का मुद्दा प्रेस वार्ता बांग्लादेशी घुसपैठ भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक बयान राज्य सरकार रोहिंग्या घुसपैठ सामाजिक मुद्दे सीमा सुरक्षा हेमंत सोरेन सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशुभांशु शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ISS में दाखिल, 14 दिन बिताएंगे स्पेस स्टेशन पर
    Next Article झारखंड में मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी अभियान का भव्य समापन, 14 दिनों में दर्ज की गईं ऐतिहासिक उपलब्धियां

    Related Posts

    झारखंड

    रांची-पुरुलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौ’त, एक घायल…

    August 13, 2025
    जामताड़ा

    दिवंगत विधायक विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी पहुंचीं नेमरा, सीएम से मिल व्यक्त की संवेदना

    August 13, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, बोले- जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो

    August 13, 2025
    Latest Posts

    रांची-पुरुलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौ’त, एक घायल…

    August 13, 2025

    दिवंगत विधायक विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी पहुंचीं नेमरा, सीएम से मिल व्यक्त की संवेदना

    August 13, 2025

    सीएम हेमंत पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, बोले- जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो

    August 13, 2025

    जमशेदपुर के मानव घोष 15 अगस्त को लाल किले पर करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व…

    August 13, 2025

    साहिल ह’त्या कांड : जेल जाने से पूर्व असलम ने दिया बयान, कहा – रांची पुलिस CBI से जांच करा लें

    August 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.