Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Jul, 2025 ♦ 5:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महिला के मोबाइल से किरायेदार ने सिम निकाल कर दिया बड़ा कांड
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला के मोबाइल से किरायेदार ने सिम निकाल कर दिया बड़ा कांड

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    किरायेदार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जिस शख्स पर भरोसा कर किराये पर मकान दिया, रहने का आसरा दिया… उसने ही बैंक खाते में सेंधमारी कर दी। इल्जाम है कि महिला अनिमा तिग्गा के बैंक खाते से उसके किरायेदार ने ही 1 लाख 88 हजार 570 रुपये उड़ा लिये। इस किरायेदार का नाम अभिषेक कुमार बताया गया। करीब 21 साल का अभिषेक कुमार मूल रूप से बिहार के वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह रांची में अनिमा तिग्गा के घर पर बतौर किरायेदार रह रहा था। अनिमा तिग्गा का घर रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र के डूगडूगिया बस्ती में है। अनिमा ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस को उसने बताया कि बीते 2 जून से 15 जून के बीच उनके पीएनबी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई और पीएनबी क्रेडिट कार्ड से लगातार अवैध ट्रांजैक्शन हुए हैं। यह ट्रांजैक्शन उसने नहीं किये हैं।

    साइबर थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज तफ्तीश शुरू की। टेक्निकल सेल की भी मदद ली गयी। एक क्लू मिला और पुलिस ने किरायेदार अभिषेक कुमार को उठा लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभिषक ने अनिमा के मोबाइल से उसका सिम कार्ड निकाल लिया था और उसकी जगह ब्लैंक सिम कार्ड डाल दिया था। फिर उसी सिम का इस्तेमाल कर उनके खातों से UPI आईडी बनाकर विभिन्न ग्राहक सेवा केंद्र में स्कैनरों के जरिये पैसों का ट्रांजैक्शन किया और उन्हें कैश में बदल लिया। इस कांड का खुलासा करने के लिए DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर टीम गठित की गयी थी। रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और साइबर डीएसपी की देखरेख में टीम ने संदेही गुनहगार को धर दबोचा है। साथ ही पुलिस यह पता लगा रही है कि फ्रॉडबाजी के काम में अभिषेक के साथ और कौन-कौन हैं। सुनें क्या बोल रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर…

    रांची में महिला के मोबाइल से किरायेदार ने सिम निकाल कर दिया बड़ा कांड, रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर बता गये सारी कहानी pic.twitter.com/6UmJG72t2A

    — Johar Live (@joharliveonweb) July 22, 2025

    Also Read : जामताड़ा के छह श्रमिक तमिलनाडु से सकुशल बरामद, चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार

    The tenant committed a big scandal by removing the SIM from the woman's mobile महिला के मोबाइल से किरायेदार ने सिम निकाल कर दिया बड़ा कांड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article64 नवप्रोन्नत डीएसपी हमारे लिए मील का पत्थर : डीजीपी
    Next Article राष्ट्रपति के दौरे को लेकर आईजी ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश

    Related Posts

    जामताड़ा

    पैसे को लेकर बार-बार धमकी देने से आहत अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जूटी पुलिस

    July 23, 2025
    चतरा

    हाईवा चोरी कांड का खुलासा, टंडवा पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार…

    July 23, 2025
    झारखंड

    धनबाद में अवैध कोयला खदान में हादसा, गिरिडीह के चार लोग दबे, NDRF कर रही रेस्क्यू

    July 23, 2025
    Latest Posts

    पैसे को लेकर बार-बार धमकी देने से आहत अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जूटी पुलिस

    July 23, 2025

    हाईवा चोरी कांड का खुलासा, टंडवा पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार…

    July 23, 2025

    धनबाद में अवैध कोयला खदान में हादसा, गिरिडीह के चार लोग दबे, NDRF कर रही रेस्क्यू

    July 23, 2025

    राजेश मुंडा म’र्डर केस में दो और गिरफ्तार, हथियार और गोलियां जब्त

    July 23, 2025

    झारखंड के ज़िलों में अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में बदलने की योजना को केंद्र की मंजूरी…

    July 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.