Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Nov, 2025 ♦ 4:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»सातवें दिन भी नहीं टूटी हड़ताल: जामताड़ा में आजीविका कर्मियों का काम पूरी तरह ठप
    जामताड़ा

    सातवें दिन भी नहीं टूटी हड़ताल: जामताड़ा में आजीविका कर्मियों का काम पूरी तरह ठप

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आजीविका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा जिले में झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को सातवें दिन भी जारी रही। 21 नवंबर 2025 से शुरू हुई इस हड़ताल की वजह से ग्रामीण विकास से जुड़े कई कार्यक्रम, महिला आजीविका गतिविधियाँ, स्वयं सहायता समूहों का संचालन, दीदी बाड़ी योजनाएँ और बैंक लिंकिंग की प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सभी पलाश कर्मी जामताड़ा जिला मुख्यालय के समाहरणालय परिसर के बाहर स्थित शीशम बागान में लगातार धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि जेएसएलपीएस प्रबंधन ने 15 नवंबर तक उनकी समस्याओं पर समाधान देने का वादा किया था, लेकिन आज तक कोई ठोस लिखित आदेश जारी नहीं किया गया।

    बीपीएम शफीक अंसारी ने प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को धमकी भरे पत्र भेजे जा रहे हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों की सेवा के बाद भी नौकरी की सुरक्षा न मिलना कर्मचारियों को संघर्ष करने पर मजबूर कर रहा है। संघ की माँग है कि जेएसएलपीएस कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए, सेवाओं को स्थायी बनाया जाए, केंद्र की एनएमएमयू नीति को बिना किसी कटौती के लागू किया जाए और योग्यता व वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति के साथ-साथ वार्षिक वेतन वृद्धि व महंगाई भत्ता भी सुनिश्चित किया जाए।

    कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक सरकार और प्रबंधन उनकी माँगों पर लिखित निर्णय नहीं लेते, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने इस स्थिति की जिम्मेदारी भी सरकार और प्रबंधन पर ही डाली है। आंदोलन में स्तर 5 से 8 तक के सभी कर्मचारी शामिल हैं और उन्होंने आम जनता व सखी मंडलों से अपने संघर्ष को समर्थन देने की अपील भी की है।

    सातवें दिन भी नहीं टूटी हड़ताल: जामताड़ा में आजीविका कर्मियों का काम पूरी तरह ठप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM ने होम्योपैथी और MBBS इंटर्न छात्रों की मासिक अनुदान राशि बढ़ाई
    Next Article वर्षगांठ उत्सव से पहले मुख्य सचिव ने की CM से मुलाक़ात, दिया आमंत्रण

    Related Posts

    झारखंड

    लालपुर में वृद्ध व्यक्ति से 1.13 लाख की छिनतई, बैंक में जमा करने जा रहा था पैसा

    November 27, 2025
    झारखंड

    रांची मौसम केंद्र में आयोजित हुआ इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का कर्टेन रेजर कार्यक्रम

    November 27, 2025
    झारखंड

    वर्षगांठ उत्सव से पहले मुख्य सचिव ने की CM से मुलाक़ात, दिया आमंत्रण

    November 27, 2025
    Latest Posts

    भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया विदेश से भारत के खिलाफ नैरेटिव चलाने का आरोप

    November 27, 2025

    लालपुर में वृद्ध व्यक्ति से 1.13 लाख की छिनतई, बैंक में जमा करने जा रहा था पैसा

    November 27, 2025

    रांची मौसम केंद्र में आयोजित हुआ इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का कर्टेन रेजर कार्यक्रम

    November 27, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश: कॉमेडियन दिव्यांगों की सफलता की कहानियों को पेश करें

    November 27, 2025

    वर्षगांठ उत्सव से पहले मुख्य सचिव ने की CM से मुलाक़ात, दिया आमंत्रण

    November 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.