Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 6:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»तेज रफ्तार ट्रेलर ने डिलीवरी ब्वॉय को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
    झारखंड

    तेज रफ्तार ट्रेलर ने डिलीवरी ब्वॉय को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है.गुरुवार देर रात रांची के सदर इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने डिलीवरी ब्वॉय को कुचल दिया, इस हादसे में डिलीवरी डिलीवरी ब्वॉय राजेश की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और ट्रेलर में आग लगाने की कोशिश की. हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.सदर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर का रहने वाला राजेश अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में गया था.

    पार्टी खत्म होने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ ही घर लौट रहा था. इसी दौरान कोकर इंडस्ट्रियल एरिया के पास छड़ लदे एक ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और करीब 20 फीट तक घसीटा चला गया. राजेश के जो दोस्त उसके पीछे आ रहे थे वे तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक राजेश की मौत हो चुकी थी. हादसे में राजेश की मौत को देखकर ट्रक के खलासी और ड्राइवर दोनों मौके से फरार हो गए.राजेश के मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मौके पर ट्रेलर में आग लगाने की कोशिश की हालांकि. वहां मौजूद सदर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने लोगों को समझाया और मामला शांत करवाया. भीड़ के शांत होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेज दिया गया. वहीं ट्रेलर को पुलिस ने जबंत कर लिया है.

    हुंडरू गांव का था राजेश, आर्मी की कर रहा था तैयारी
    19 वर्षीय राजेश बेदिया रांची के हुंडरू गांव का रहने वाला था. शहर में वह कोकर इलाके में किराए के मकान में रहा करता था और कई प्राइवेट कंपनियों में काम कर अपने और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था. राजेश के दोस्तों ने बताया कि वह सुबह में दौड़ने की प्रैक्टिस भी किया करता था ताकि आर्मी में बहाल हो सके.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJTET पास करने वालों को आजीवन शिक्षक की पात्रता, झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की संशोधित नियमावली मंजूर
    Next Article बुलबुल जंगल में IED ब्लास्ट, एक जवान घायल; एयर लिफ्ट कर रांची लाया गया

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.