Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Sep, 2025 ♦ 3:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रेहड़ा स्टोन माइंस के सुरक्षा प्रहरी की अज्ञात अपराधियों ने हत्या की, दो वर्षों से माइंस में कर रहा था काम
    झारखंड

    रेहड़ा स्टोन माइंस के सुरक्षा प्रहरी की अज्ञात अपराधियों ने हत्या की, दो वर्षों से माइंस में कर रहा था काम

    Team JoharBy Team JoharMarch 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : छत्तरपुर थाना क्षेत्र के लोहराही स्थित रेहड़ा स्टोन माइंस के सुरक्षा प्रहरी की शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। शनिवार की सुबह उनका शव माइंस में पड़ा मिला। दावा किया जा रहा है कि प्रहरी की गला दबा कर हत्या की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। परिजनों ने पुलिस से हत्यारों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मरने वाले की पहचान 60 वर्षीय तुलसी चंद्रवंशी पिता धनेशी चंद्रवंशी के रूप में हुई है। वह पिछले दो वर्षों से माइंस में काम कर रहा था। हर दिन की तरह शुक्रवार को भी वह माइंस में ही सो गया था। होली का अवकाश होने के कारण बाकी कर्मचारी छुट्‌टी पर थे। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने शव देखा। इसकी जानकारी छत्तरपुर पुलिस को दी। इसके बाद थाना प्रभारी छत्तरपुर शेखर कुमार मौके पर पहुंचे । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

    ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों पहले चोर माइंस में चोरी करने के इरादे से घुसे थे। इसे तुलसी चंद्रवंशी ने पहचान लिया था। चोरों के पास से कुछ बरामद नहीं हुआ था। इस वजह से माइंस के संचालक और अन्य कर्मियों के कहने पर उन्हें छोड़ दिया गया। अगली सुबह जांच में पता चला कि यह लोग तेल की चोरी करने आए थे। होली के बाद इस मामले को लेकर एक बैठक होने वाली थी ।मृतक के पुत्र और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि दोनों घटनाओं के बीच गहरा संबंध है।

    लोगों का कहना है कि चोरी की घटना को अगर गंभीरता से लिया जाता तो यह घटना नहीं होती। मौके पर मौजूद लवलेश यादव ने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजा और त्वरित जांच की मांग की है।थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि जो भी बातें सामने आ रही हैं। इनकी जांच होगी। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

    murder
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभूमि विवाद में लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, गर्भवती महिला समेत 3 लोग घायल
    Next Article कोडरमा: युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या, रेलवे पटरी पर मिला शव

    Related Posts

    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन से मिले पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के सदस्य, रावण दहन कार्यक्रम का दिया निमंत्रण

    September 20, 2025
    झारखंड

    लोहरदगा कोर्ट में हंगामा, शादी करने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत नाजुक…

    September 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अमड़ापाड़ा में 3 लाख की लूट का खुलासा, दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    September 20, 2025
    Latest Posts

    CM हेमंत सोरेन से मिले पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के सदस्य, रावण दहन कार्यक्रम का दिया निमंत्रण

    September 20, 2025

    लोहरदगा कोर्ट में हंगामा, शादी करने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत नाजुक…

    September 20, 2025

    बिहार चुनाव से पहले पुलिस सतर्क : आधार डेटा, नशा और पेपर लीक माफिया पर बड़ी कार्रवाई

    September 20, 2025

    अमड़ापाड़ा में 3 लाख की लूट का खुलासा, दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    September 20, 2025

    कुड़मी समाज ने 75 साल किया संघर्ष, अब चाहिए परिणाम : सीपी चौधरी

    September 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.