Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 5:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मोबाइल खरीदने गये किशोर से खुला नकली नोट का राज…देखें पूरी खबर
    झारखंड

    मोबाइल खरीदने गये किशोर से खुला नकली नोट का राज…देखें पूरी खबर

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: राजधानी रांची में एक बार फिर नकली नोट का जाल फैलाने की नापाक कोशिश की जा रही है। कुछ नकली नोटों के साथ एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस शख्स को रांची की लोअर बाजार पुलिस ने दबोचा है। करीब 58 साल के इस शख्स का नाम सुभाष प्रसाद है। वह नामकुम थाना क्षेत्र के कालीनगर का रहने वाला है।

    ने उसकी निशानदेही पर पांच-पांच सौ रुपये के 29 पीस नोट जब्त किये हैं। यह नोट उसके बिछावन के नीचे से जब्त किये गये हैं। सारे नोटों पर एक ही सीरियल नंबर अंकित थे। इस बात का खुलासा आज DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।
    एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि बीते 11 जून के एक किशोर सुधा कॉम्प्लेक्स में मोबाइल खरीदने के वास्ते पहुंचा। मो परवेज की दुकान से उसने 3500 रुपये का एक मोबाइल खरीदा और उसे पांच-पांच सौ के सात नोट थमा दिये। दुकानदार मो परवेज ने जब नोटों को ध्यान से देखा तो उसका माथा ठनक गया।

    सारे नोट पर एक ही सीरियल नंबर अंकित थे। दुकानदार ने जब किशोर से पूछा कि उसे ये सारे नोट किसने दिये, तो उसने बताया कि उसका घर नामकुम में है और पिता के पास घर पर ऐसे और भी नोट पड़े हैं। इसके बाद दुकानदार ने लोअर बाजार थानेदार दयानंद कुमार के पास आवेदन दिया। मिली आवेदन पर टीम गठित की गयी और किशोर के घर पर छापामारी कर उसके पिता सुभाष प्रसाद को धर दबोचा। पुलिस ने सारे नकली नोट जब्त कर लिये। वहीं, एक मोबाइल और बाइक भी जब्त किया है। सुभाष के पास ये नोट कैसे और कहां से आये, पुलिस इस बात का पता लगा रही है।

    Also read: जनता दरबार में DC कंचन सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा

    Arrest Counterfeit Notes crime fake currency investigation law and order Lower Bazar Ranchi Police Security
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनता दरबार में DC कंचन सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा
    Next Article कुख्यात संदीप थापा और बिट्टू सिंह गिरफ्तार, हथियार और जमीन के फर्जी दस्तावेज जब्त

    Related Posts

    झारखंड

    राज्य में 102 डीएसपी पदस्थापन की प्रतीक्षा में, सूची पर ‘हरी झंडी’ का इंतजार…

    September 14, 2025
    झारखंड

    ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF रांची ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद …

    September 13, 2025
    जमशेदपुर

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा, नए संकल्पों का आगाज…

    September 13, 2025
    Latest Posts

    राज्य में 102 डीएसपी पदस्थापन की प्रतीक्षा में, सूची पर ‘हरी झंडी’ का इंतजार…

    September 14, 2025

    ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF रांची ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद …

    September 13, 2025

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा, नए संकल्पों का आगाज…

    September 13, 2025

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवारों को मुफ्त में वाटर कनेक्शन…

    September 13, 2025

    दुर्गा पूजा पर रांची डीसी-एसएसपी की अहम बैठक, सुरक्षा को लेकर बने खास प्लान

    September 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.