Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 8:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला : हीरादह में बहे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, 2 की तलाश जारी
    झारखंड

    गुमला : हीरादह में बहे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, 2 की तलाश जारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गुमला। जिला के रायडीह प्रखंड क्षेत्र के हीरादह में 16 नवंबर को लापता हो हुए तीन युवकों में से एक युवक का शव शुक्रवार को स्थानीय मछुआरों ने बरामद किया है। जिसकी पहचान अभिषेक गुप्ता के रूप में की गई है। फिलहाल अभी भी दो युवक सुनील भगत और सुमित गिरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिनकी खोजबीन भी लगातार जारी है।

    16 नवंबर को गुमला जिला मुख्यालय से करीब पचास किलोमीटर दूर गुमला शहर के छह युवकों की एक टोली पिकनिक मनाने के लिए रायडीह प्रखंड क्षेत्र के पर्यटनस्थल हीरादह गई हुई थी। पिकनिक मनाने के दौरान सभी दोस्त खूब मौज मस्ती कर रहे थे और सभी नदी में नहाने के लिए उतरे थे तभी नदी की तेज धारा में एक उनमें से एक युवक बहने लगा। जिसे बचाने के लिए जब एक एक कर सभी नदी में दौड़े तो उनमें से तीन युवक अभिषेक गुप्ता, सुनील भगत और सुमित गिरी नदी की तेज धारा में लापता हो गए. जिसके बाद जब इसकी सूचना जिला मुख्यालय में उनके परिजनों और पड़ोसियों के मिली तो पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद सैकड़ों लोग हीरादह पहुंचे लेकिन उस दिन तीनों युवकों का कुछ भी पता नहीं चल सका।

    घटना के दूसरे दिन से लगातार जिला प्रशासन के अधिकारी, लापता युवक के परिजन, स्थानीय ग्रामीण और एनडीआरएफ की टीम युवकों की खोजबीन कर रही है। नदी की तेज धार और नदी के अंदर चट्टानों के अंदर बड़े-बड़े भंवर जाल होने की वजह से एनडीआरएफ टीम को भी लापता युवकों को ढूंढने में परेशानी हो रही थी। जिले में 2 दिन पूर्व जब बारिश हुई थी उसके बाद से नदी की धारा में पानी का बहाव बढ़ गया था. जिसके कारण एनडीआरएफ की टीम को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। फिलहाल लापता हुए तीन युवकों में से एक युवक का शव स्थानीय मछुआरों ने बरामद कर लिया है। इस मामले पर रायडीह प्रखंड के अंचलाधिकारी नरेश कुमार मुंडा ने कहा कि लापता युवकों में से एक युवक का शव बरामद किया है। जिसकी पहचान परिजनों और मित्रों ने अभिषेक गुप्ता के रूप में की है।

    #Jharkhand News Crime news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : गोपालगंज में 16 कार्टन विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
    Next Article देवघर : स्वास्थ्य व्यवस्था को दिन प्रतिदिन बेहतर बनाने की हो प्राथमिकता: उपायुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव

    August 5, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रास्ते पर नहीं थी जगह, पगडंडियों से घाट पहुंचे गुरुजी के समर्थक

    August 5, 2025
    कोडरमा

    रोड एक्सी’डेंट में पुलिस जवान की मौ’त, पत्नी घायल

    August 5, 2025
    Latest Posts

    CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव

    August 5, 2025

    रास्ते पर नहीं थी जगह, पगडंडियों से घाट पहुंचे गुरुजी के समर्थक

    August 5, 2025

    रोड एक्सी’डेंट में पुलिस जवान की मौ’त, पत्नी घायल

    August 5, 2025

    परसुडीह में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चली 9 गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल…

    August 5, 2025

    तीन बच्चों की मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.