Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 8:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमीन घोटाला… झारखंड में अब तक 20 हजार करोड़ का फर्जीवाड़ा
    झारखंड

    जमीन घोटाला… झारखंड में अब तक 20 हजार करोड़ का फर्जीवाड़ा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2023Updated:September 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची :  झारखंड में 90 के दशक में ही जमीन घोटाले की पटकथा लिखी गई थी। तब से लेकर अब तक  झारखंड में  20 हजार करोड़ रुपए का जमीन घोटाला हो चुका है। 90 के दशक में रांची में लगभग 200 एकड़ सरकारी भूमि के अवैध हस्तांतरण का मुद्दा बिहार विधानसभा में गूंजा था, उस वक्त यह 400  करोड़ रुपए का घोटाला बताया गया था। इसकी गंभीरता को देखते हुए पहले तो विधानसभा ने इसकी जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी बनाई। तत्कालीन भू-राजस्व मंत्री इंदरसिंह नामधारी ने 1998 में जांच का आदेश दिया। इसके दो साल बाद झारखंड अलग राज्य बन गया, तो जांच और कार्रवाई का अधिकार झारखंड सरकार के जिम्मे आ गया। हालांकि, वर्षों तक चली जांच में झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश हुई। निलंबित हुए। कुछ कनीय अधिकारी दंडित भी हुए, लेकिन आज भी इसका अंतिम फलाफल नहीं निकल सका। इस घोटाले में रांची के एसडीओ, डीसीएलआर व अन्य पदों पर रहे बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जेएन सिंह, नरेश प्रसाद, राकेश प्रसाद पर गंभीर आरोप लगे थे। सभी अधिकारी अपने अपने को निर्दोष बताते रहे। बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी एसएस वर्मा के कार्यकाल में रांची में बड़ा जमीन घोटाला हुआ था। वर्मा झारखंड बनने से पहले रांची के डीसी भी रहे व दक्षिणी छोटानागपुर के कमिश्नर भी। उन्होंने डीसी रहते जो आदेश दिया, उसके विरुद्ध कमिश्नर की हुई अपील के बाद खुद ही निर्णय लिया। हालांकि, अलग झारखंड बनने के बाद वे बिहार कैडर में चले गए। बिहार में उनके विरुद्ध हुई कार्रवाई में वे बच निकले। हालांकि, बाद में उनके यहां हुई छापामारी में 1.40 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त हुई। 2011 में उनके रुकनपुरी, पटना स्थित आलीशान मकान को जब्त कर उसमें दलितों के लिए स्कूल खोल दिया गया।

    देवघर जमीन घोटाला मामले में अब तक अफसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं

    रांची ही नहीं देवघर में भी वर्ष 2000 के बाद लगभग एक दशक में 771.5 एकड़ गैर बिक्री योग्य भूमि को बिक्री योग्य बता कर अवैध हस्तांतरण का मामला उजागर हुआ था। इस घोटाले का आंकड़ा भी लगभग 1000 करोड़ बताया गया। इसकी भी झारखंड सरकार के स्तर पर जांच हुई। तीन तीन बड़े आईएएस अधिकारियों के विरुद्ध गंभीर आरोप लगे। लेकिन जांच और कार्यवाही में उनके विरुद्ध आरोप तय नहीं हुआ और मामले को संचिकास्त कर दिया गया।

    सरकारी जमीन से जुड़े 21 मामलों में भूमि की प्रकृति ही बदल दी

    सरकारी जमीन से जुड़े 21 मामलों में भूमि की प्रकृति बदल कर अवैध हस्तांतरण किया गया था। उस समय भी सरकारी जमीन की प्रकृति बदल कर उसका अवैध हस्तांतरण किया गया था। इसमें कई अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षकों के अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के लगभग चार और दो आईएएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे थे। अब सेना जमीन घोटाले को लेकर लगातार जांच चल रही है। फर्जी म्यूटेशन की वजह से ईडी के द्वारा यह कार्रवाई की जाएगी। जब्त की गई जमीन का बाजार मूल्य 20 करोड़ के करीब है। इस जमीन की जब्ती के बाद ईडी इस संबंध में पत्राचार करेगी, सेना को इस जमीन पर दोबारा दावा करना होगा। इसके बाद ईडी इस जमीन को सीधे सेना को सुपुर्द करेगी। फिलहाल राज्य सेवा के 63 अफसर जमीन घोटाले की जांच की आंच में हैं। इन्होंने जमीन की प्रकृति ही बदल दी। अवैध हस्तांतरण किया। जमीन घोटाले के मामले में आइएएस अफसर छवि रंजन सलाखों के पीछे हैं। वहीं इसकी आंच सीएम तक भी पहुंच गई है।

    20 हजार करोड़ का जमीन घोटाला 90 का दशक 90s Bihar Assembly Government Land illegal transfer jharkhand Jharkhand Government Jharkhand Land Scam in Administrative Services Land Revenue Minister Inder Singh Namdhari Land Scam order for investigation ranchi right to take action Rs 20 thousand crore land scam seven-member committee अवैध हस्तांतरण कार्रवाई का अधिकार जमीन घोटाला जांच का आदेश झारखंड झारखंड प्रशासनिक सेवा झारखंड में जमीन घोटाला झारखंड सरकार बिहार विधानसभा भू-राजस्व मंत्री इंदरसिंह नामधारी रांची सरकारी भूमि सात सदस्यीय कमेटी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुजर गया नौ महीना, अफसरों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्यौरा
    Next Article गुजर गया नौ महीना, अफसरों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्यौरा

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.