Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 5:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चान्हो में एकलव्य विद्यालय के निर्माण पर बवाल जारी: ग्रामसभा आयोजित करने आई प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों का हल्ला बोल, पुलिस ने की लाठी चार्ज, माहौल तानवपूर्ण
    झारखंड

    चान्हो में एकलव्य विद्यालय के निर्माण पर बवाल जारी: ग्रामसभा आयोजित करने आई प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों का हल्ला बोल, पुलिस ने की लाठी चार्ज, माहौल तानवपूर्ण

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चान्हो : जिला प्रशासन की तरफ से मंगलवार को सिलगाई में ग्रामसभा का आयोजन किया गया था। इसमें पुलिस ग्रामीणों से वहां स्कूल का निर्माण कराने और नहीं कराने को लेकर मंतव्य लेने वाली थी, लेकिन यहां भी ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिए।

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी लाठियां चटकानी पड़ी। इसमें दोनों तरफ से लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायल होने वालों में 5 से ज्यादा पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। फिलहाल स्थिति तनावपू्र्ण बनी हुई है। एहतियातन प्रशासन की तरफ से वहां 10 थानों की लगभग 100 से ज्यादा जिला बल को बुला लिया गया है।

    SDM खुद संभाल रहे हैं मोर्चा
    ग्रामसभा के आयोजन के लिए जिला मुख्यालय से SDM खुद मोर्चा संभाल रहे हैं। वे खुद घटना स्थल पर मौजूद हैं और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन फिलहाल पूरे मामले पर कुछ भी बयान देने से बच रहा है। प्रशासन ने ग्रामसभा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया था। गांव हर एंट्री प्वाइंट पर बैरिकेडिंग की गई थी।

    प्रशासन की कोशिश थी कि गांव से बाहर के किसी विरोधी को इस सभा में शामिल नहीं की जाए। लेकिन विरोधी गुट के लोग नहीं माने और सभा में शामिल होने के लिए पहुंच गए। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

    15 दिन पहले गिरा दिए थे बाउंड्री
    वहीं 15 दिन पहले उग्र ग्रामीणों ने निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय की बाउंड्री को गिरा दिया था। निर्माण स्थल पर मौजूद तीन मिक्सचर मशीन को आग के हवाले कर दिया था। साथ ही पानी के टैंकर को उलट दिया था। इसके बाद से स्कूल का निर्माण कार्य रुक गया था। प्रशासन की कोशिश यहां स्कूल निर्माण कराने की है।

    क्यों विरोध कर रहे हैं ग्रामीण
    आदिवासी संगठन अमर शहीद वीर बुधु भगत के स्मारक स्थल पर विद्यालय निर्माण का विरोध कर रहे हैं। उनकाकहना कि इस स्थान से शहीद वीर बुधु भगत की आस्था जुड़ी है। सरकार जहां चाहे स्कूल का निर्माण करा ले। यहां स्कूल का निर्माण नहीं होने देंगे।

    दो महीने पहले 12 घंटे तक हाई-वे जाम कर दिए थे
    विद्यालय के निर्माण के विरोध में दो महीने पहले विभिन्न आदिवासी संगठनों ने चक्का जाम कर दिया था। ये NH-75 रांची-डालटनगंज मार्ग पर दिन के करीब 12 बजे से रात के 12 बजे तक धरने पर बैठ गए थे। प्रशासन के आग्रह और आश्वासन के बाद उन्होंने हाई-वे को खाली किया था।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसशस्त्र सेना झंडा दिवस: मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
    Next Article हजारीबाग में BJP का संविधान गौरव अभियान, समापन समारोह में शामिल हुए बाबूलाल और अमर बाउरी

    Related Posts

    झारखंड

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का सख्त फैसला

    June 18, 2025
    Latest Posts

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025

    जमशेदपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का सख्त फैसला

    June 18, 2025

    टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 30 जून तक रहेगी बंद

    June 18, 2025

    20 जून को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.