Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 9:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण में लोक वनस्पति शास्त्र की भूमिका अहम : रविन्द्र नाथ महतो
    जामताड़ा

    भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण में लोक वनस्पति शास्त्र की भूमिका अहम : रविन्द्र नाथ महतो

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara ( Rajiv jha) : ए. एन. कॉलेज, दुमका के वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक एवं झारखण्ड बायोडाइवर्सिटी बोर्ड के सदस्य डॉ. अमर नाथ सिंह द्वारा संपादित पुस्तक “इथेनोबॉटनी : प्रेजेंट सिनारिओ एंड फ्यूचर प्रोस्पेक्ट्स ” पुस्तक का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो ने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में किया। इस दौरान विधानसभाध्यक्ष ने लोक वनस्पति शास्त्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण में स्थानीय लोगों के पास मौजूद जानकारियां भविष्य के लिए धरोहर है l

    जिन्हें संरक्षित किया जाना नितांत आवश्यक है l उन्होंने संथाल परगना के शिक्षाविद सह पर्यावरणविद द्वारा समसामयिक विषय पर पुस्तक संपादन की सराहना की l पुस्तक के प्रधान संपादक डॉ. अमर नाथ सिंह ने बताया कि इस पुस्तक में देश भर के ख्याति प्राप्त लोक वनस्पतिशास्त्रियों के शोध पर आधारित आलेखों का संकलन है l वॉलनट प्रकाशन द्वारा प्रकाशित आईएसबीएन अंकित इस पुस्तक के सह संपादक डॉ. अवध किशोर राय, डॉ. कन्हैया सिंह एवं डॉ. बबिता वर्धन हैं l यह पुस्तक शोधार्थियों के लिए बहुपयोगी है तथा कार्यरत शिक्षकों को पदोन्नति में सहायक है l

    डॉ.अमर नाथ सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की वर्तमान में वे दो पुस्तकों का संपादन कर रहे हैं जिनमें एक “इथेनोबॉटनी : ए डीपर इन्साइट” है l दूसरी पुस्तक का शीर्षक “झारखण्ड की बहुपयोगी वनस्पतियाँ”हैं जो हिंदी भाषा में प्रकाशित होगी तथा जिसके मुख्य संपादक विधानसभाध्यक्ष स्वयं हैं l इस पुस्तक में झारखण्ड के जैव विविधता संपन्न वन क्षेत्रों में पाये जाने वाले बहुपयोगी पेड़ पौधों की जानकारी संकलित होगी l

    इस अवसर पर मौजूद भागवत झा आज़ाद डिग्री कॉलेज, कुंडहित के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जगदीश कर ने कहा की डॉ. सिंह द्वारा पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण के लिए जारी अथक प्रयास प्रशंसनीय है l इस अवसर पर उपस्थित थे l

    Also read: जमशेदपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया खुलासा, आधा दर्जन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    Jamtara Jamtara News jharkhand Jharkhand news News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया खुलासा, आधा दर्जन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 08 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जामताड़ा

    छठ पूजा में शामिल होने गए थे गृह स्वामी, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ

    October 24, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    टंडवा में तीन युवकों की गिरफ्तारी पर सवाल, कुख्यात आजाद सरकार ने किया यह पोस्ट

    October 24, 2025
    गुमला

    फरार माओवादी सुखराम मुंडा के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया कोर्ट का इश्तिहार

    October 24, 2025
    Latest Posts

    छठ पूजा में शामिल होने गए थे गृह स्वामी, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ

    October 24, 2025

    टंडवा में तीन युवकों की गिरफ्तारी पर सवाल, कुख्यात आजाद सरकार ने किया यह पोस्ट

    October 24, 2025

    फरार माओवादी सुखराम मुंडा के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया कोर्ट का इश्तिहार

    October 24, 2025

    नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल भेजा

    October 24, 2025

    पीएम मोदी ने समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित कर बिहार में विकास और एनडीए की जीत का संदेश दिया…

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.