Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 11:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राष्ट्रपति कल आ रहीं रांची, बदला गया राजधानी का ट्रैफिक रूट… देखें मैप
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति कल आ रहीं रांची, बदला गया राजधानी का ट्रैफिक रूट… देखें मैप

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 13, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राष्ट्रपति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रहीं हैं। आगामी 14 और 14 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में शिरकत करेंगी और फिर 15 फरवरी को वापस दिल्ली लौट जायेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं। वहीं, राजधानी रांची के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली के आदेश पर रूप मैप जारी कर दिया गया है।

    ट्रैफिक पुलिस की और से अपील की गयी है कि 14 फरवरी को हवाई यात्रा करने वाले जिन पैसेंजर्स की फ्लाइट चार बजे से साढ़े पांच बजे के बीच है, वे साढ़े तीन बजे तक एयरपोर्ट पहुंच जायें। 15 फरवरी को एयरपोर्ट जाने वाले यात्री, जिनकी फ्लाइट दिन के 11 बजे से डेढ़ बजे के बीच है, वे साढ़े 11 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच जायें। वहीं, मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थी, जिनकी परीक्षा 15 फरवरी को प्रथम पाली में है, वो परिक्षा केंद्र सुबह 09:30 बजे तक पहुंच जायें। वहीं द्वितीय पाली के परीक्षार्थी सुबह 12:00 बजे तक एग्जाम सेंटर पर पहुंच जायें।

    महामहिम के दौरे के दरम्यान कुछ इस तरह से रहेंगे ट्रैफिक

    • 14 फरवरी : सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा
    • 14 फरवरी : दोपहर तीन बजे से रात के सात बजे तक तक शहर में छोटे मालवाहन वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा
    • 14 फरवरी : दिन के तीन बजे से छह बजे तक कांके, रातु, काठीटांड, दलादली, कटहल मोड़ की ओर जाने वाले वाहन शहर से मेन रोड, लालपुर रोड, कांटाटोली रोड से होकर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे
    • 14 फरवरी : दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राजभवन मोड़ तक सड़क का उपयोग कम से कम करे
    • 14 फरवरी : कांके रोड, रातु रोड, कटहल मोड़, काठीटांड की ओर से शहर की ओर आने वाले सभी वाहन कांके रिंग रोड़, लालपुर चौक, कांटाटोली रोड होते हुए शहर में प्रवेश कर सकते हैं। आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डायवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है
    • 15 फरवरी : सुबह आठ बजे से रात्रि दस बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस दिन पलामू , गढ़वा, लातेहार, गुमला की ओर से आने वाले बड़े वाहन काठीटांड, तिलता चौक से दायें मुड़कर रिंग रोड से अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे
    • 15 फरवरी : जमशेदपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहन, जिनको पलामू की ओर जाना है, वे सभी रामपुर रिंग रोड चौक से बायें मुड़कर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं
    • 15 फरवरी : हजारीबाग की ओर से आने वाले बड़े वाहन, जिसको पलामू, गुमला की ओर जाना हो, वे नेवरी (विकास) रिंग रोड चौक से बायें मोड़कर रामपुर चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे
    • 15 फरवरी : पिठौरिया की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहन कांके रिंग रोड चौक से दायें मुड़कर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे
    • 15 फरवरी : कांके की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले सभी छोटी वाहन सुबह 09:30 बजे से सुबह 11:00 बजे तक रिंग रोड़ से होकर पिस्का मोड़, पंडरा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे
    • 15 फरवरी : रांची रेलवे स्टेशन जाने वाले सभी वाहन मेन रोड से होकर फ्लाई ओवर के नीचे से बहु बाजार होते हुए जा सकते हैं
    • 15 फरवरी : सुबह 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक कांके रिंग रोड से नेवरी रिंग रोड तक सडक का उपयोग कम से कम करें
    • 15 फरवरी : सुबह 09:30 बजे से 01:30 बजे तक नेवरी रिंग रोड से बीआईटी मोड तक सड़क का उपयोग कम से कम करें. बीआईटी मोड से बुटी मोड, कांटाटोली चौक, फ्लाईओवर, सिरम टोली चौक, सुजाता चौक, डोरंडा थाना चौक, हिनू चौक तक सड़क का इस्तेमाल कम से कम करें

    Also Read : झारखंड में शब-ए-बारात की छुट्टी 14 फरवरी को

    President is coming to Ranchi tomorrow traffic route of the capital has been changed... see map बदला गया राजधानी का ट्रैफिक रूट... देखें मैप राष्ट्रपति कल आ रहीं रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशादी समारोह में घुसा तेंदुआ, वरमाला छोड़ भागे दूल्हा-दुल्हन, देखिये Video
    Next Article मोनालिसा की फॉलोइंग लिस्ट देख चौंक रहे लोग… जानिये क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025
    Latest Posts

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.