Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 2:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में ठंड से राहत मिलने की संभावना, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में ठंड से राहत मिलने की संभावना, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

    Kajal KumariBy Kajal KumariJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ठंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुमान, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-4°C  की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड में थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, सुबह और शाम के समय में ठंडी हवाएं चलती रहेंगी, जिससे कनकनी का असर बना रहेगा.

    रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आने वाले तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके अलावा, राज्य के कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा, और बाद में आंशिक रूप से बादल भी देखे जा सकते हैं. मौसम का मिजाज 1 फरवरी तक इसी प्रकार रहने की संभावना है.

    बीते 24 घंटे का मौसम

    बिते 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा. इस दौरान, राज्य में सबसे अधिकतम तापमान 30.8 °C  दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गुमला में 4.9 °C  रहा. कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा भी देखा गया, जिसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहे. फिलहाल, कई जिलों का तापमान 10 °C  से नीचे चल रहा है.

    किसानों के लिए सलाह

    मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए, नोडल अफसर डॉ. रमेश कुमार ने किसानों को कुछ अहम सलाह दी है. उन्होंने कहा कि किसान अपनी खड़ी सब्जियों और फसलों में हल्की सिंचाई करते रहें और खराब अंकुरण से बचने के लिए सब्जियों पर कम लागत वाली पॉलीथिन कवर का इस्तेमाल करें. आलू की खुदाई करने की सलाह दी गई है, यदि उसके पत्ते पीले होने लगे. साथ ही, फूलगोभी में पतंगा कीट और बैंगन में तना या फल छेदक कीट से बचाव के लिए जैविक कीटनाशी दवा का छिड़काव करने को कहा गया है.

    इसके अलावा, मुर्गियों में रानीखेत बीमारी के प्रकोप की संभावना को देखते हुए पशु चिकित्सकों की सलाह पर टीकाकरण कराने की भी सलाह दी गई है. सभी से मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए लापरवाही न बरतने की अपील की गई है, क्योंकि मौसम में छोटे से परिवर्तन से भी बीमारियां हो सकती हैं.

    Also Read : आशा भोंसले की पोती को नहीं, इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर मो सिराज!

    Also Read : अब प्रोजेक्ट सहकर्मी ने महिला स्टाफ को बनाया शिकार, जानें पूरा मामला

    cauliflower cold cold winds crop advice Dry Weather farmers Fog jharkhand livestock vaccination Meteorology minimum temperature organic pesticide Potato ranchi Ranikhet disease relief temperature weather change weather department Weather Warning आलू किसान कोहरा जैविक कीटनाशी झारखंड ठंड ठंडी हवाएं तापमान न्यूनतम तापमान पशु टीकाकरण फसल सलाह फूलगोभी मौसम चेतावनी मौसम परिवर्तन मौसम विज्ञान मौसम विभाग रांची रानीखेत बीमारी राहत शुष्क मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब प्रोजेक्ट सहकर्मी ने महिला स्टाफ को बनाया शिकार, जानें पूरा मामला
    Next Article पहले पत्नी को मारी गो’ली, फिर CRPF जवान ने खुद को भी उड़ा डाला

    Related Posts

    झारखंड

    संघर्ष चाहे जितने भी हों, पिता की मौजूदगी हौसले की तरह साथ चलती है : कल्पना सोरेन

    June 15, 2025
    जमशेदपुर

    पुराने MGM अस्पताल में सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं बंद, अब नए भवन में चालू होंगी सुविधाएं

    June 15, 2025
    गिरिडीह

    पंचायत सेवक मौ’त मामले में जांच के आदेश, DC ने बनाई जांच कमेटी

    June 15, 2025
    Latest Posts

    संघर्ष चाहे जितने भी हों, पिता की मौजूदगी हौसले की तरह साथ चलती है : कल्पना सोरेन

    June 15, 2025

    पुराने MGM अस्पताल में सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं बंद, अब नए भवन में चालू होंगी सुविधाएं

    June 15, 2025

    पंचायत सेवक मौ’त मामले में जांच के आदेश, DC ने बनाई जांच कमेटी

    June 15, 2025

    बिहार SC आयोग ने लालू प्रसाद यादव को भेजा नोटिस… जानें क्यों

    June 15, 2025

    अमेरिका पर हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे जो पहले कभी नहीं देखा होगा : ट्रंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.