Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Sep, 2025 ♦ 11:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या फिर शव फंदे से लटकाया, दोषी युवक को उम्रकैद की सजा
    झारखंड

    प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या फिर शव फंदे से लटकाया, दोषी युवक को उम्रकैद की सजा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : हत्या के एक मामले में दोषी युवक को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। किसी फिल्म की तरह लगने वाली यह कहानी प्रेम संबंध से शुरू हुई थी। प्रेमिका के कत्ल पर जाकर खत्म हुई। गुनाह से बचने के लिए प्रेमी ने गहरी साजिश रची लेकिन पुलिस ने अपनी जांच में सारे राज खोल दिए। लंबे समय तक चली कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। दोषी का नाम कान्हू टुडू है। उसने अपनी प्रेमिका किशोरी टुडु उर्फ सीमा की हत्या की थी।

    मामले की सुनवाई करते हुए ADJ 4 राजेंद्र कुमार सिन्हा ने यह फैसला सुनाया। इसके पहले गत 19 फरवरी को आरोपी को दोषी करार दिया गया था। जिसके बाद सजा की बिंदुओं पर सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख मुकर्रर की गई थी। घटना 7 सितंबर 2018 की है। जमशेदपुर के बिरसानगर में रहने वाली किशोरी टुडू के साथ कान्हू टुडू का प्रेम संबंध था। दोनों अक्सर मिलते थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घटना के दिन कान्हू किशोरी के घर गया था।

    इसके बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। इसके लिए साजिश रची। प्रेमिका के शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक के बयान पर आस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने पाया कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद किया गया था। इसके बाद कान्हू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपी को सजा सुनाई गई। दोषी पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नही देने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला का पर्स लेकर फरार हुए अपराधी, पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद
    Next Article NTPC सेफ्टी मैनेजर सागर सिंह को 3 साल की जेल और एक लाख का जुर्माना, CBI स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला

    Related Posts

    क्राइम

    रातू ह’त्याकां’ड : 10 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत 6 अपराधी गिरफ्तार

    September 8, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मॉनसून फिर सक्रिय, 9 सितंबर तक येलो अलर्ट

    September 8, 2025
    झारखंड

    “तुम बस इंतजार करो… तुम्हें जल्द ही उड़ा देंगे!”… स्वास्थ्य मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच शुरू

    September 8, 2025
    Latest Posts

    पटना में बाइक पार्क करने में नहीं होगी परेशानी, तीन जगहों पर बन रहा हाइड्रोलिक पार्किंग

    September 8, 2025

    ग्रामीण के कंधे पर बैठ कटिहार सांसद तारिक अनवर ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा, वीडियो वायरल

    September 8, 2025

    जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, तीन जवान जख्मी

    September 8, 2025

    शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत, मेटल-ऑटो शेयरों ने दी मजबूती

    September 8, 2025

    चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का NDA पर हमला, बेरोजगारी और गरीबी पर पूछे 12 तीखे सवाल

    September 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.