Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 7:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ के नए सदर अस्पताल भवन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन, कहा- ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के अभिशाप से महिलाओं को करेंगे सुरक्षित
    झारखंड

    रामगढ़ के नए सदर अस्पताल भवन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन, कहा- ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के अभिशाप से महिलाओं को करेंगे सुरक्षित

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़। ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए एक बड़ा अभिशाप है। झारखंड सरकार महिलाओं को इस अभिशाप से सुरक्षित करने का बीड़ा उठा चुकी है। यह बातें शुक्रवार को रामगढ़ में नए सदर अस्पताल भवन का उद्घाटन करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कही।

    उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के मरीजों की संख्या सर्वाधिक है। यह बीमारी गरीबी और शिक्षा के अभाव में ज्यादा होती है लेकिन आज के समय में जागरूक नहीं होना भी एक बड़ा कारण है। महिलाएं घर में और बाहर काम करती हैं लेकिन वह अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी लापरवाह हैं। अगर प्रसव के पहले और प्रसव के बाद चिकित्सकों से उचित परामर्श लें तो इस बीमारी का हल बड़ी आसानी से निकल सकता है।

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर के उन्मूलन के लिए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। अभी हमारा लक्ष्य यह है कि राज्य की 50 फीसदी महिलाओं की चिकित्सीय जांच हो, ताकि उनमें ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के लक्षण है या नहीं इसका पता लग सके। झारखंड के गांवों में लोग पशुओं के साथ रहते हैं। एक साथ रहने की वजह से मानव शरीर में कई बीमारियां होती हैं।

    रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने कहा कि सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की सबसे ज्यादा शिकार गांव की महिलाएं हो रही है। उनके बीच जागरुकता जगाने के लिए सहिया दीदी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। आज उन्हीं लोगों की मदद से रामगढ़ जिले में 572 महिलाओं की पहचान हुई है, जिनमें कैंसर के लक्षण मिले हैं। उन सभी का इलाज कैसे होगा और कैसे उन्हें इन बीमारियों से मुक्त कराने के लिए दवाइयां दी जाएगी, स्वास्थ्य विभाग उस पर अपना काम कर रहा है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जान से मारने की धमकी पर बोले, न डरे हैं, न डरेंगे
    Next Article रांची : कुख्यात कालू लामा हत्याकांड का मास्टरमाइंड लवकुश शर्मा गिरफ्तार, एटीएस की टीम ने पकड़ा अरवल से

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    घर में घुसकर किया था लूटपाट, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में प्रेमी के हाथों करवा दिया पति का म’र्डर, कैसे खुला राज… जानें

    August 6, 2025
    झारखंड

    अक्सर करता था छेड़छाड़, इस चलते का’ट डाला महिला ने

    August 6, 2025
    Latest Posts

    घर में घुसकर किया था लूटपाट, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 6, 2025

    पलामू में प्रेमी के हाथों करवा दिया पति का म’र्डर, कैसे खुला राज… जानें

    August 6, 2025

    अक्सर करता था छेड़छाड़, इस चलते का’ट डाला महिला ने

    August 6, 2025

    रांची के पूर्व DC छवि रंजन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बेल रिजेक्ट

    August 6, 2025

    पीएचडी शोध निर्देशन में भारी गड़बड़ी, आदिवासी भाषाओं के साथ हो रहा अन्याय : देवकुमार धान

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.