Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पंडालों में सुरक्षा का जायजा लेने बाइक से निकले DC-SSP, दिए दिशा-निर्देश
    झारखंड

    पंडालों में सुरक्षा का जायजा लेने बाइक से निकले DC-SSP, दिए दिशा-निर्देश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2025Updated:September 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा, और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर DC मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक सुविधाओं जैसे पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, और स्वच्छता का गहन निरीक्षण किया। साथ ही, उन्होंने पूजा समितियों के आयोजकों से मुलाकात कर उनकी तैयारियों और चुनौतियों पर चर्चा की।

    पुलिस बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा

    रांची के SSP राकेश रंजन ने पुलिस बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था, और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरों, पुलिस पिकेट्स, और गश्ती दल की प्रभावी तैनाती पर जोर दिया।

    निरीक्षण के दौरान डयूटी में तैनात अधिकारियों को सख्त निर्देश

    निरीक्षण के दौरान DC और SSP ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा की सभी दुर्गा पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और निरंतर निगरानी करते रहे। दुर्गा पूजा त्योहार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और जाम की स्थिति से बचने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन लागू किए गए है। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान आपातकालीन तैयारियां जैसे अग्निशमन, चिकित्सा सुविधा, और आपातकालीन सेवाओं का जायजा लिया।

    DC

    जिला प्रशासन सभी आवश्यक कदम उठा रही है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके

    DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा, “दुर्गा पूजा रांची शहर का एक प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव है। हमारा लक्ष्य है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में इस पर्व का आनंद ले सकें। जिला प्रशासन सभी आवश्यक कदम उठा रही है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।”

    “जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और शहर में सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं

    SSP रांची राकेश रंजन ने कहा, “जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और शहर में सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हमारी टीमें 24×7 निगरानी कर रही हैं, और हम सभी से अपील करते हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।”

    पूजा पंडालों में दर्शन के दौरान शांति बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें

    जिला प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे पूजा पंडालों में दर्शन के दौरान शांति बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें, और किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

    Also Read : हजारीबाग शराब घोटाले में ACB की बड़ी छापेमारी, विनय सिंह के ठिकानों से ढेरों दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त

    DC मंजूनाथ भजन्त्री left late at night. Ranchi: The district administration is fully alert and has made elaborate security arrangements in the city. DC Manjunath Bhajantri SSP Rakesh Ranjan SSP राकेश रंजन देर रात निकले DC मंजूनाथ भजन्त्री -SSP राकेश रंजन रांची : जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 29 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article अमित शाह ने नक्सलियों के प्रस्ताव को ठुकराया, कहा – हथियार डालें एक भी गोली नहीं चलेगी

    Related Posts

    झारखंड

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026
    चतरा

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    June 17, 2026
    झारखंड

    रांची के रिनपास में हाईटेक इलाज की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया DTMS सेंटर का उद्घाटन

    June 17, 2026
    Latest Posts

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    June 17, 2026

    रांची के रिनपास में हाईटेक इलाज की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया DTMS सेंटर का उद्घाटन

    June 17, 2026

    तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 17, 2026

    डीसी अजय नाथ झा ने खंगाले खेल विभाग के रिकॉर्ड, एक सप्ताह में अपडेट करने का आदेश

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.