Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 3:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»महिला की संदेहास्पद स्तिथि में मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया गया आरोप
    झारखंड

    महिला की संदेहास्पद स्तिथि में मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया गया आरोप

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : तरहसी में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मामला तरहसी थाना क्षेत्र के मंझौली पंचायत के गुरतुरी गांव का है। मरने वाली महिला की पहचान 25 वर्षीय सरोज देवी के रूप में हुई है। वहीं महिला की सास कुसुमरी देवी को गंभीर स्थिति में रांची RIMS रेफर कर दिया गया है। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला के पति अजय कुमार को हिरासत में लिया है।

    थाना प्रभारी कर्मपाल भगत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जानकारी के अनुसार अजय कुमार की मां कुसुमरी देवी का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। वह बिस्तर पर थी। रात सरोज देवी अपनी सास की देखभाल के बाद उनके साथ कमरे में ही सो गइ थीं। सुबह जब दोनों लोग नहीं जगे तो परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। इस दौरान दोनों अचेत अवस्था में मिले। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में लाया गया।

    जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सरोज देवी को मृत घोषित कर दिया गय। सास की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। घटना रविवार की है। सरोज का शव जब गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर सेलारी से महिला के मायके से लोग मौके पर पहुंचे। भाई मनोज कुमार एवं दयानंद सिंह ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मनोज कुमार ने इस सिलसिले में तरहसी थाना में महिला के पति के अलावा ससुर सहित परिवार के कई और लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

    भाई मनोज ने कहा कि बहन से दहेज के रूप में 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। डेढ़ लाख रुपये दिए गए थे। मेदिनीनगर में मकान बनाने के नाम पर पैसों की डिमांड की जा रही थी। महिला के पति किराए पर गाड़ी चलवाने का व्यवसाय करते हैं। घटना के समय परिवार के सभी लोग घर में मौजूद है। इसके बावजूद घटना कैसे हुई। इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। महिला के मुंह से खून निकला था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, कई घरों को किया क्ष्रतिग्रस्त
    Next Article रांची में घने कोहरे का असर, आज पांच फ्लाइट रीशेड्यूल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    Latest Posts

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.