Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 6:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोड्‌डा में ससुराल के बाहर धरने पर बैठी बहू, 8 महीने पहले शादी कर घर नहीं ला रहा था पति
    झारखंड

    गोड्‌डा में ससुराल के बाहर धरने पर बैठी बहू, 8 महीने पहले शादी कर घर नहीं ला रहा था पति

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्‌डा : जिले में अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के कन्भरा गांव में एक बहू अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई है। ससुराल वालों की लाख कोशिशों के बावजूद वह अपना धरना प्रदर्शन खत्म करने के लिए तैयार नहीं हो रही। लड़की का दावा है कि हरेराम नाम के युवक ने 8 माह पहले उससे शादी की। इसके बाद से अब तक वह उसे अपने घर लेकर नहीं आया। जब दुल्हन ने ससुराल जाने की जिद की तो पति उसे छोड़कर फरार हो गया। लिहाजा न्याय के लिए अब बहू धरने पर बैठ गई है।

    बहू का दावा है कि लड़के के साथ उसने प्रेम विवाह किया था। दोनों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के साथ मंदिर में संपन्न हुआ। इसके बाद से वह लगातार लड़के को ससुराल ले जाने के लिए कहती रही। लड़का कहता था कि वह इस बारे में पहले अपने परिवार को बताएगा। इसके बाद दोनों साथ चलेंगे। इस तरह देखते-देखते 8 माह गुजर गया।

    इन बीच दोनों ने इस बात को लेकर विवाद होने लगा। लड़की का दावा है कि लड़का उसे धोखा देकर भाग गया। कहीं से न्याय नहीं मिलते हुए देखकर वह खुद अपने ससुराल पहुंच गई। लड़के के घर वालों को इसकी जानकारी दी। लड़के के परिवार वाले उसकी बात पर विश्वास नहीं कर रहे। यह स्थिति तब है, जब उसके पास शादी के सारे सबूत हैं। ऐसे में न्याय के लिए लड़की ससुराल के दरवाजे पर धरना देने बैठ गई।

    मामले की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग एकत्र हुए। लड़के के परिवार वालों से कहा कि वह अपने लड़के को बुलाकर इस बारे में सबके सामने पूछे। परिवार के कहा कि फिलहाल उनका लड़का घर पर नहीं है। ऐसे में उसके लौटने तक वह इस बारे में कुछ नहीं कर सकते। वह पूरे मामले पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC PT EXAM RESULT गड़बड़ी : प्रशासन ने अनशनकारी अभ्यर्थियों को जबरन हटाया, मोरहाबादी में धारा 144 किया लागू
    Next Article रांची में JPSC पर सियासी ड्रामा जारी, भानू प्रताप शाही ने कहा- आइटम गर्ल हैं इरफान अंसारी

    Related Posts

    झारखंड

    तालाब में नहाने गए पोता-पोती डूबे, दादी गंभीर रूप से घायल

    October 30, 2025
    झारखंड

    पलामू के जेवर दुकान में सेंधमारी, शटर तोड़कर 50 लाख के गहने ले उड़े चोर

    October 30, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में प्राचीन जगतधात्री मंदिर में वैदिक परंपरा के साथ भव्य पूजा

    October 30, 2025
    Latest Posts

    तालाब में नहाने गए पोता-पोती डूबे, दादी गंभीर रूप से घायल

    October 30, 2025

    पलामू के जेवर दुकान में सेंधमारी, शटर तोड़कर 50 लाख के गहने ले उड़े चोर

    October 30, 2025

    एक नवंबर से लागू होंगे नए बैंक और वित्तीय नियम, जानें क्या होगा जेब पर असर

    October 30, 2025

    पाकुड़ में प्राचीन जगतधात्री मंदिर में वैदिक परंपरा के साथ भव्य पूजा

    October 30, 2025

    33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक, नशे में उठाया खतरनाक कदम

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.