Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राफेल मिलने से देशवासी खुश हुए और कांग्रेसी दुखी हो गए, नकारात्मक प्रवृति के हैं : पीएम मोदी
    जोहार ब्रेकिंग

    राफेल मिलने से देशवासी खुश हुए और कांग्रेसी दुखी हो गए, नकारात्मक प्रवृति के हैं : पीएम मोदी

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2019No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    कुरुक्षेत्र : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चरखी दादरी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। चरखी दादरी के बाद पांच जिलों के 17 भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में जनसभा को संबोधित किया। यहां अपने संबोधन में उन्होंने राफेल और करतारपुर कॉरिडोर का जिक्र किया।
    पीएम मोदी ने कहा कि दशहरे के पर्व पर फ्रांस से भारत को राफेल मिला। हमारी ताकत दोगुनी हुई। हमारा सिर गर्व से ऊंचा हो गया, लेकिन कांग्रेसियों को यह रास नहीं आया। तभी तो वे अफवाहें फैला रहे हैं, जबकि उन्हें देश की प्रगति पर खुश होना चाहिए। कांग्रेसियों की फितरत ही ऐसी है, जब भी देश के भले की बात होती है तो वे नकारात्मक हो जाते हैं। विरोधी बातें सोचने लगते हैं, जबकि उन्हें देश की उन्नति में साथ देना चाहिए, सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो।

    पीएम मोदी ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और यह भाजपा सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मैं बहुत खुश हूं कि कॉरिडोर पूरा होने जा रहा है। भारतीय श्रद्धालु अब पाकिस्तान जाकर करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकेंगे। यह हमारा सौभाग्य है कि सात दशक पहले जिस तरह के रिश्ते पाकिस्तान के साथ कायम हुए थे, उन्हें सुधारने का मौका मिल रहा है। इस दिशा में और आगे बढ़ने के प्रयास जारी रहेंगे।
    पीएम मोदी ने कहा कि मैं दो दिन से अलग-अलग जगहों पर जा रहा हूं और हरियाणा का रुख साफ-साफ नजर आ रहा है। भाजपा फिर से हरियाणा की सेवा करे, यह फैसला यहां की जनता ने कर लिया है। शहीदों की इस धरती को मेरा शत शत नमन है।

    हरियाणा प्रदेश में मेडिकल कॉलेज व लॉजिस्टिक हब बन रहे हैं, क्योंकि यहां डबल इंजन से विकास तेज हुआ। केंद्र में मोदी का इंजन और राज्य में मनोहर का इंजन। प्रदेश की जनता इस पर मोहर भी लगा चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता के आशीर्वाद से ही सरकार बनने जा रही है। चार माह पहले दिए आशीर्वाद के लिए दादरी सहित सभी लोगों को प्रणाम करता हूं और इस तरह पीएम मोदी ने लोकसभा में मिले समर्थन के लिए जनता का धन्यवाद किया।

    पीएम मोदी ने कहा कि चरखी दादरी हो, भिवानी हो, झज्जर हो, महेंद्रगढ़ हो। इस पूरे इलाके में जब मैं संगठन का काम देखता था, तब शायद ही कोई कार्यकर्ता हो, जिसके यहां जाने का मौका मुझे न मिला हो। आप सब लोगों के बीच काम करने का, कंधे से कंधा मिलाकर दौड़ने का, सौभाग्य मुझे मिला। इसी का नतीजा रहा कि हरियाणा की जनता ने कमाल कर दिया। कभी दो तीन सीटों वाली भाजपा आज हरियाणा में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में है। यह आप सभी के प्रेम, परिश्रम और ईमानदारी के कारण संभव हो सका है।

    पीएम मोदी ने कहा कि चार महीने पहले भी जो आशीर्वाद प्रदेश की जनता ने भाजपा को दिया है, उसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। मैं हरियाणा में वोट मांगने नहीं आता, न प्रचार करने आता हूं। हरियाणा मुझे खुद खींच लाता है। मैं अपने आप को हरियाणा आने से रोक ही नहीं पाता हूं। हरियाणा के लोगों को नमन करना मेरी निजी जरूरत है, क्योंकि मुझे यहां से ऊर्जा मिलती है। मेरा मन करता है कि मैं हरियाणा आऊं और मैं आ जाता हूं। क्या करुं, इस प्रदेश की जनता ने मुझे प्यार ही इतना दिया है, इसलिए मैं आशीर्वाद लेने चला आता हूं।

    पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश की जनता के इसी प्यार ने बांटने वाली राजनीति को समाप्त कर दिया। लोकसभा चुनाव में जो प्यार प्रदेश की जनता ने दिया, उसका असर दिख रहा है। पांच साल में विकास की जो बुनियाद भाजपा ने रखी, उस पर काम शुरू हो चुका है। आज देश के गांव अपनी संस्कृति और सम्मान को बनाए रखते हुए विकास की दिशा में खुद को ले जा रहे हैं। गांव अगर आगे न आते तो बेटी बचाओ आंदोलन इतना व्यापक न होता। घर-घर तक गैस कनेक्शन न पहुंचता, सुविधाएं न पहुंचती।
    बेटियों की और जीत के जश्न की दीवाली मनाएंगे
    पीएम मोदी ने कहा कि इस दीवाली पूरा देश जश्न मनाएगा। हम जीत का जश्न मनाएंगे और प्रदेश की जनता इसमें मददगार बनेगी। इस बार की दीवाली बेटियों की दीवाली होनी चाहिए। हमारी माताएं और बहनें हमें आशीर्वाद देंगी। बेटियों की दीवाली अच्छी रहे, माताओं का स्वास्थ्य अच्छा रहे, बस यही कामना हम करते हैं। भाजपा सरकार ने महिलाओं को कई सुविधाएं प्रदान की हैं। महिला कर्मचारियों को गर्भावस्था के दौरान वैतनिक अवकाश की सुविधा भाजपा सरकार ने प्रदान की।

    पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं को मातृत्व काल में छह हजार रुपये मासिक दिए जा रहे हैं, जो उनके खाते में आते हैं, ताकि वे गर्भावस्था में अपने और अपने बच्चे के स्वास्थ्य का ख्याल रख सकें। खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। युवाओं की फिटनेस के लिए फिट इंडिया अभियान चल रहा है। खेलो इंडिया अभियान ग्रामीण स्तर पर चल रहा है। इससे जहां खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा, वहां मुझे भी काफी प्रोत्साहन मिल रहा है।

    पीएम मोदी ने कहा कि अभी मुझे चीन के राष्ट्रपति मिले। उन्होंने बताया कि वे हाल ही में दंगल मूवी देखकर आएं हैं, जिससे उन्हें पता चला कि भारत की बेटियां कितनी धाकड़ हैं। भारत की बेटियां कितनी मजबूत और सशक्त हैं, यह देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। और चीनी राष्ट्रपति के मुंह से यह सब सुनकर मेरे दिल को भी काफी सुकून मिला। इससे अंदाजा लगा सकता हूं कि भारत में बेटियों की स्थिति और हालातों पर दुनिया भर के देश भी अपनी नजर रखते हैं।
    पाकिस्तान का पानी रोककर घर-घर पहुंचाने का वादा किया
    पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही हरियाणा के हर किसान के खाते में सीधी मदद पहुंचेगी। हरियाणा के किसानों के हक का पानी 70 साल तक पाकिस्तान जाता रहा, उस पानी को रोककर मैं आपके घर तक पहुंचाऊंगा। इसके लिए मैंने काम शुरू कर दिया है। इस पा

    #National News Latest news Narendra modi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर टाटा-जम्मूतवी ट्रेन से उतारे गए दो बेहोश युवक
    Next Article नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा, राज्य को प्लास्टिक मुक्त बनाना है

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.