Ranchi : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे से फ्लाइट के माध्यम से रांची लाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे उनका पार्थिव शरीर बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची पहुंचेगा।
रांची हवाई अड्डे से उनके पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद, उनके विधानसभा क्षेत्र घाटशिला में मौभंडार मैदान में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। अंत्येष्टि की प्रक्रिया उनके पैतृक निवास घोड़ाबांधा में शाम करीब 4:00 बजे संपन्न होगी। रामदास सोरेन के निधन से झारखंड में शोक की लहर है।
Also Read : अलास्का में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात, यूक्रेन युद्ध पर बात हुई लेकिन समाधान नहीं निकला

Also Read : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान
Also Read : पुलिया के नीचे मिली अज्ञात शख्स की बॉडी, पुलिस जांच में जुटी
Also Read : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Also Read : गुरुजी के गांव नेमरा में आज ब्रह्म भोज, रक्षा मंत्री राजनाथ श्रद्धांजलि देने आएंगे