Ramgarh : रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में दर्शन करने आया युवक भैरवी नदी में डूब गया था। तीन दिन की तलाश के बाद उसका शव तेनुघाट डैम के पास मिला। युवक की पहचान पटना निवासी शशि कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शशि कुमार अपने परिवार के साथ पटना के अतवारपुर से रजरप्पा मंदिर पूजा करने आया था। दर्शन के बाद वह भैरवी नदी में नहाने गया, जहां तेज बहाव के कारण वह डूब गया। घटना के बाद से पुलिस और स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे।
रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार खुद टीम के साथ सर्च अभियान में जुटे थे। आखिरकार 72 घंटे बाद तेनुघाट डैम में एक पेड़ के पास उसका शव फंसा हुआ मिला। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नदी में नहाते समय सावधानी बरतें।
Also Read : कोचिंग संस्थानों की फर्जी उपलब्धियों पर रोक लगाए सरकार: अजय राय
Also Read : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सतीश कुमार को ACB ने घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Also Read : जमशेदपुर में हुए लूटकांड का 18 घंटे के भीतर खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार
Also Read : पिस्का मोड़ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Also Read : जब बहनोई बन गये IAS, तो रेंजर को मिल गयी तबादले की ‘ताकत’
Also Read : भोगनाडीह लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, डीसी और एसपी को निलंबित करने की मांग
Also Read : हजारीबाग सिविल कोर्ट में पोस्ट ऑफिस और ATM की सुविधा शुरू
Also Read : झारखंड राज्य पत्थर उद्योग संघ ने की इमर्जेंसी मीटिंग… जानिये क्यों
Also Read : बीकेबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल को गोद लेंगे सेवानिवृत्त आईजी प्रांतोष कुमार दास
Also Read : BPSC क्लर्क भर्ती 2025: इंटर पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया