Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 6:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची पहुंचा कुवैत अग्निकांड में मृत अली हुसैन का शव, डोरंडा कब्रिस्तान में होगा सुपुर्द-ए-खाक
    झारखंड

    रांची पहुंचा कुवैत अग्निकांड में मृत अली हुसैन का शव, डोरंडा कब्रिस्तान में होगा सुपुर्द-ए-खाक

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2024Updated:June 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची के हिंदपीढ़ी निजाम नगर निवासी अली हुसैन 25 वर्ष का शव शनिवार यानि की 15 जून को रांची पहुंच गया. सुबह 9:20 बजे इंडिगो के विमान से अली हुसैन का शव रांची पहुंचा. शव के पहुंचते ही, उनके परिजनों की आंखें नम हो गईं. अली हुसैन के परिजन पहले से एयरपोर्ट पर शव के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे. इस दौरान श्रम विभाग के अधिकारी भी वहां मौजूद थे. अली के परिजनों ने बताया कि उनके भाई आदिल हुसैन भी मक्का से लौट आए हैं. वह अभी दिल्ली में हैं. इंडिगो की अगली फ्लाईट से वह भी रांची पहुंचने वाले हैं. उनके आने के बाद अली को डोरंडा कब्रिस्तान में मिट्टी दी जाएगी.

     उपायुक्त ने अली  के परिजनों को सौंपा 5 लाख का चेक

    रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा ने एयरपोर्ट पर जाकर अली के परिजनों को 5 लाख रुपए का चेक सौंपा. बता दें कि अली हुसैन काम करने के लिए कुवैत गए थे. विदेश मंत्रालय से हमें सूचना मिली कि कुवैत में उनकी मौत हो गई है. राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के जरिए इनके शव को रांची मंगवाया गया. शव को परिवार को सौंप दिया गया है.

    जानकारी के लिए बता दें कि अली हुसैन का शव शुक्रवार (14 जून) को ही नई दिल्ली से रांची लाया जाना था, लेकिन कोच्चि से दिल्ली आने में विलंब हो गय. जिसके वजह से बॉडी को रांची नहीं लाया जा सका. शुक्रवार को ही वायुसेना के विशेष विमान से कुवैत से 45 भारतीयों के शव कोच्चि पहुंचे थे. यहां से शवों को नई दिल्ली लाया गया और वहां से सभी शवों को उनके गृहनगर भेज दिया गया. मालूम हो कि बीते दिनों कुवैत की एक बहुमंजिली इमारत में आग लगने से वे इसकी चपेट में आ गये थे.

    जिसके कारण उनकी मौत हो गई. झारखण्ड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अली हुसैन के परिजन को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि कुवैत की एक इमारत में आग लगने की घटना में झारखंड के एक नागरिक की मृत्यु की सूचना मिली है. मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जायेगी.

     

    अग्नीकांड कब्रिस्तान कुवैत डोरंडा रांची शव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर
    Next Article सीएम से मिली सरोजिनी लकड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025
    जमशेदपुर

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025
    Latest Posts

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.