Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Jul, 2025 ♦ 10:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अराजक तत्वों ने दलित परिवार के साथ जमकर मारपीट की, स्कॉर्पियो वाहन को क्षतिग्रस्त किया
    झारखंड

    अराजक तत्वों ने दलित परिवार के साथ जमकर मारपीट की, स्कॉर्पियो वाहन को क्षतिग्रस्त किया

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: अराजक तत्वों ने जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में एक दलित परिवार के साथ जमकर मारपीट की। परिवार की ओर से रखे गए स्कॉर्पियो वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बटसारा गांव के रहने वाले वाहन मालिक महावीर राम से गांव और आसपास के इलाके के रहने वाले कुछ युवकों ने रविवार की शाम शराब पीने जाने के लिए स्कॉर्पियो मांगी। वाहन मालिक ने अपनी गाड़ी देने से मना कर दिया। इसके बाद युवक आक्रोशित हो गए। महावीर राम व उनके परिवार के लोगों की पीटा गया। इसमें महावीर राम का सिर फट गया है। बेटे अनिल राम, सुनील राम, पत्नी शांति देवी व दो बहुओं को चोट आई है। इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    पुलिस को दिए बयान में महावीर ने कहा है कि गांव के ही रहने वाले छोटू सिंह, रोहित सिंह, अविनाश सिंह और सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा के आजाद सिंह उनके घर आए। यह लोग शराब पीने जाने के लिए स्कार्पियो मांगने लगे। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आधा घंटे तक हंगामा हुआ। युवकों ने पूरे परिवार को खत्म करने और स्कार्पियो में आग लगा देने की धमकी दी। इसके बाद यह लोग चले गए।

    कुछ देर बाद बड़ी संख्या में एक बार यह लोग समूह बनाकर आए। इसके बाद फिर परिवार के लोगों से मारपीट की गई। गाड़ी को नुकसान पंहुचाया गया। मामले में 18 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमें बटसारा के सिकेन्द्र सिंह, छोटू सिंह, उपेन्द्र सिंह, अविनाश सिंह, रिन्टू सिंह, अमित सिंह, आलोक सिंह, रोहित सिंह, वकील सिंह, विकास सिंह, अभिषेक सिंह, अखिलेश सिंह, सुमित सिंह, राहुल सिंह सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा के पवन सिंह, आजाद सिंह व लक्ष्मण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

    पंडवा थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने बताया कि महावीर राम के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल की जांच पुलिस ने की है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुखदेवनगर थाना प्रभारी ममता कुमारी के खिलाफ मांडर विधायक बंधु तिर्की ने विशेषाधिकार हनन का मामला बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष से की लिखित शिकायत
    Next Article गिरिडीह: नहाने के क्रम में एक युवक डैम में डूबा, 5 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद युवक का कहीं कोई पता नहीं

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2025 : DC ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

    July 12, 2025
    झारखंड

    पहली बारिश में ही अंडरपास की दीवारों से निकला पानी

    July 12, 2025
    झारखंड

    मजदूर नेता मिथिलेश सिंह का दामोदर नदी के तट पर आज होगा अंतिम संस्कार

    July 12, 2025
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2025 : DC ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

    July 12, 2025

    पहली बारिश में ही अंडरपास की दीवारों से निकला पानी

    July 12, 2025

    मराठा मिलिट्री लैंडस्केप को UNESCO विश्व धरोहर सूची में मिली जगह, PM ने दी बधाई

    July 12, 2025

    मजदूर नेता मिथिलेश सिंह का दामोदर नदी के तट पर आज होगा अंतिम संस्कार

    July 12, 2025

    बिहार के ये चार शहर देश के टॉप 10 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल… जानें

    July 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.