Bokaro : बोकारो जिले के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र स्थित आदर्श कोऑपरेटिव कॉलोनी में बीती देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरों की संख्या 7 से 8 बताई जा रही है। उन्होंने पहले 66A नंबर के मकान की खिड़की काटकर घर में घुसपैठ की और अलमीरा से सामान चुराकर फरार हो गए। इसके बाद 65A मकान में भी चोरी की कोशिश की, लेकिन घरवालों के जागने पर चोर भाग निकले।
स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरों ने घटना से पहले घर के बाहर बगान में बैठकर शराब पी थी। वहां से शराब की बोतलें और रॉड काटने का कटर बरामद हुआ है। चोरों ने चोरी के दौरान घरवालों पर पत्थर भी चलाए। घटना की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंची, जिससे लोग काफी नाराज़ हैं। कॉलोनी में डर का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मकान नंबर 65A की रंजू देवी ने बताया कि रात ढाई बजे आवाज सुनने पर जब उठे, तो चोर भाग खड़े हुए। वहीं, 66A के राम जी सिंह ने बताया कि उनके घर से कीमती सामान चोरी हो गया। मामले की जांच जारी है।
Also Read : बिहार के 11,801 शिक्षकों का ट्रांसफर
Also Read : छगन भुजबल ने महाराष्ट्र सरकार में लिया मंत्री पद की शपथ
Also Read : राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित प्रिंसिपल की इलाज के दौरान मौ’त, विरोध में सड़क जाम
Also Read : बोधगया विवाद में बांग्लादेशी नागरिक की साजिश, ISI और चीन का हाथ
Also Read : PMO अधिकारी के घर की खिड़की तोड़ अंदर घुसे चोर, उड़ा लिया पांच लाख का माल