Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 11:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड का बढ़ा तापमान, जानें होली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
    झारखंड

    झारखंड का बढ़ा तापमान, जानें होली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    Kajal KumariBy Kajal KumariMarch 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान गर्मी में वृद्धि होने का अनुमान है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में तापमान में तेज़ी से वृद्धि होगी, जिससे गर्मी का असर बढ़ सकता है.

    मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी क्षेत्रों में हुई बारिश और बर्फबारी का असर झारखंड में देखने को मिला था. इससे राज्य में तापमान में कमी आई थी और रात के समय ठंड बढ़ी थी. हालांकि, अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो रहा है. आसमान साफ हो गया है और ठंडी हवाओं का रुख बदलने से दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ेगा.

    राज्य के कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला समेत पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में इसका सबसे ज्यादा असर होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई. सरायकेला-खरसावां में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जमशेदपुर और मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा. बोकारो में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री दर्ज किया गया.

    रांची में भी पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि हुई, जो 31.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री का उछाल हुआ और यह 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले पांच दिनों के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे गर्मी का एहसास बढ़ सकता है.

    हालांकि, 14 मार्च से मौसम में बदलाव होने के संकेत हैं. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची और अन्य जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव राज्य के मौसम को ठंडा कर सकता है और तापमान में कुछ राहत मिल सकती है.

    Also Read : जीत के बाद झारखंड के सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी, CM सहित इन नेताओं ने दी बधाई

    change in cold winds clear sky day and night temperature. decrease in temperature. Himalayan region increase in heat increased cold jharkhand maximum temperature Meteorological Department next five days rain ranchi Snowfall temperature rise Western Disturbance अगले पांच दिन अधिकतम तापमान आसमान साफ गर्मी में वृद्धि झारखंड ठंड बढ़ी ठंडी हवाओं का रुख तापमान में कमी. तापमान में वृद्धि दिन और रात का तापमान पश्चिमी विक्षोभ बर्फबारी बारिश मौसम विभाग रांची हिमालयी क्षेत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजीत के बाद झारखंड के सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी, CM सहित इन नेताओं ने दी बधाई
    Next Article लातेहार में मॉब लिंचिंग, ग्रामीणों ने मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला…

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.