रांची में अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन सख्त, 8 जागरूकता वाहन गांव-गांव जाकर करेंगे जागरूक
जोहार लाइव ब्यूरो राजधानी रांची में अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है. बुधवार को मोरहाबादी मैदान से उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से आठ जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये वाहन जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को अफीम की खेती के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देंगे. अभियान के तहत लोगों को बताया जाएगा कि अफीम की खेती करना या इसके लिए अपनी जमीन लीज अथवा पट्टे पर देना एनडीपीएस एक्ट के तहत … Read More