मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गिनाईं डेयरी सेक्टर की उपलब्धियां, दुग्ध उत्पादकों को मिल रहे ₹5 प्रति लीटर प्रोत्साहन राशी
जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में डेयरी क्षेत्र के विकास और दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है. वर्तमान में राज्य में प्रतिदिन करीब 93.15 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है. वहीं, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक रूप से प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से दूध की आपूर्ति पर 5 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि दी जा रही है. 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य में डेयरी क्षेत्र की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने … Read More