एक अदद स्वास्थ्य केंद्र के लिए सड़क पर आदिवासी महिलाएं
वसीम अख्तर – बैनर-तख्तियों के साथ सड़क पर उतरे जामडीह के ग्रामीण, उप स्वास्थ्य केंद्र वापस गांव में बनाने की मांग लातेहार जिला के अनुमंडल महुआडांड़ अंतर्गत ओरसा पंचायत के जामडीह ग्राम में मूलभूत सुविधाओं से वंचित गांव के सैकड़ों ग्रामीण गुरुवार को अपने हक और अधिकार की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। बैनर और हाथों में तख्तियां लिए ग्रामीण नारे लगाते हुए जुलूस में शामिल हुए। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर निकला यह जुलूस शास्त्री चौक, बिरसा चौक और रामपुर होते हुए अनुमंडल मुख्यालय परिसर पहुंचा, जहां जुलूस सभा … Read More