दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक : रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज
मुंडारी भाषा और साहित्य को दर्ज करने से लेकर आदिवासी संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और झारखंडी अस्मिता पर लेखन तक रामदयाल मुंडा ने अपना पूरा जीवन आदिवासी समाज की आवाज को मजबूत करने में लगाया. उन्होंने मुंडारी व्याकरण और लोकगीतों पर काम किया, किताबें लिखीं और अनुवाद किए, झारखंड की भाषाओं को विश्वविद्यालय में जगह दिलाई और आदिवासी संस्कृति को सोवियत संघ, फिलीपींस, चीन और जापान तक लेकर गए. बाद में संयुक्त राष्ट्र के आदिवासी मंचों तक पहुंचे. लेकिन इस सार्वजनिक जीवन के पीछे उनकी निजी जिंदगी भी कम दिलचस्प नहीं थी. अमेरिका में पढ़ाई के दौरान प्रेम और विवाह हुआ, … Read More