Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 11:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»स्वच्छता और विनम्रता के मूलमंत्र के साथ राजकीय श्रावणी मेला 2019 का हुआ आगाज
    झारखंड

    स्वच्छता और विनम्रता के मूलमंत्र के साथ राजकीय श्रावणी मेला 2019 का हुआ आगाज

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2019Updated:July 17, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रावणेश्वर बैद्यनाथ सभी का कल्याण करें। झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता पर अपनी कृपा बरसायें। राज्य की जनता को श्रावणी मेला की शुभकामनाएं। देवघर सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। यह उपाधि महादेव के बिना निरर्थक है। बाबा के आशीर्वाद से आज झारखण्ड विकसित राज्य की श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने श्रावण मास के अवसर पर रावणेश्वर बैद्यनाथधाम में श्रावणी मेला के उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कुंभ मेला की स्वच्छता की चर्चा पूरे विश्व में हुई , प्रयागराज गौरवान्वित हुआ, उस प्रकार देवघर की स्वच्छता और विनम्रता की चर्चा पूरे विश्व में हो। इस कार्य में देवघर की जनता, सामाजिक और राजनीतिक संगठन अपनी भूमिका निभाएं। मैं देवघर वासियों और जिला प्रशासन को साधुवाद देना चाहता हूँ। क्योंकि आप श्रद्धालुओं के सत्कार में जुटें हैं। जिला प्रशासन के लोग पूरे 1 माह तक श्रद्धालुओं की सेवा में जुट कर श्रद्धालुओं का पूरा ध्यान रखेंगे। इस मेला के माध्यम से देवघर की छवि निखरेगी।

    अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन केंद्र बनाने की ओर अग्रसर
    मुख्यमंत्री ने कहा कि देवघर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो। इस निमित केंद्र और राज्य सरकार कार्य हो रहें हैं। 40 करोड़ की लागत से क्यू काम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है। प्रसाद योजना का शुभारंभ जल्द होगा। केंद्र सरकार ने देवघर में रविन्द्र भवन निर्माण के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। फ़ूड क्राफ्ट इंडस्ट्रीज की योजना तैयार है ताकि होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में कार्य हो। देवघर के आसपास स्थित पर्यटक स्थलों को विकसित किया जाएगा। ये सभी कार्य राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा। यह मेला पूर्व से ही लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है। एम्स और एयरपोर्ट के निर्माण के पश्चात देवघर की एक नई छवि बन कर सामने आयेगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में देवघर का नाम हो, इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

    मेला की उत्कृष्टता हेतु सरकार प्रयासरत
    पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि श्राइन बोर्ड के गठन के बाद विश्व फलक पर देवघर की व्यवस्था की चर्चा हो रही है। सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रख रही है। स्वच्छता और विनम्रता के मूलमंत्र के साथ सरकार मेला को उत्कृष्टता प्रदान करने में जुटी है।

    इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने 5 बाइक एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ये बाइक एम्बुलेंस जरूरतमंद श्रद्धालुओं को अपनी सेवा देंगे।

    इस अवसर पर मंत्री महिला, बाल विकास एवं सामाजिक कल्याण डॉ लुईस मरांडी, मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता रणधीर कुमार सिंह, मंत्री पर्यटन अमर कुमार बाउरी, मंत्री श्रम, प्रशिक्षण एवं नियोजन राज पलिवार, देवघर विधायक नारायण दास, पर्यटन सचिव राहुल शर्मा, प्रमंडलीय आयुक्त विमल कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त देवघर राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक देवघर नरेन्द्र कुमार व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऋचा मामले में थम नहीं रहा विवाद, सुप्रीम कोर्ट में स्वामी करवाएंगे सिफारिश
    Next Article किंग पिंग मानव तस्कर पन्ना लाल गिरफ्तार, पूछताछ जारी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के SSP पीयूष पाण्डेय का कड़ा निर्देश : लंबित मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई…

    September 15, 2025
    जमशेदपुर

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025
    झारखंड

    सरायकेला DC ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर दिया जोर…

    September 15, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के SSP पीयूष पाण्डेय का कड़ा निर्देश : लंबित मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई…

    September 15, 2025

    पैर नहीं छूने पर 31 छात्रों को पीटने के आरोप में सहायक शिक्षिका निलंबित

    September 15, 2025

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025

    सरायकेला DC ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर दिया जोर…

    September 15, 2025

    सालुका गांव में उत्तम मंडल की हत्या पर आक्रोश, ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नाला-सालुका मार्ग जाम…

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.