Khagaria : खगड़िया में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU), पटना के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार को ₹75,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के पीछे एक युवक ब्रजेश कुमार की शिकायत थी। ब्रजेश ने आरोप लगाया था कि गोपाल कुमार ने विद्युत विभाग में मजदूरों की भर्ती के नाम पर ₹75,000 रिश्वत मांगी थी। शिकायत की जांच के बाद SVU ने आरोप सही पाए और तुरंत योजना बनाकर अभियंता को बीती कल रंगे हाथ पकड़ लिया।
कानूनी कार्रवाई शुरू
गिरफ्तारी के बाद अभियंता के खिलाफ कांड संख्या-13/25 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उन्हें पटना कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
बिजली विभाग में हड़कंप
SVU की इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। यह कदम विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने की दिशा में एक मजबूत पहल माना जा रहा है।
सरकार का भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने का संकल्प
बिहार सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को SVU की सक्रियता और तत्परता ने फिर साबित किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई राज्य में पारदर्शिता बढ़ाने और बेहतर प्रशासन के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
Also Read : राजधानी के पॉश इलाके में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मिली बॉडी
Also Read : शेयर बाजार की शुरुआत सपाट, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त