Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Nov, 2025 ♦ 7:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»सुनिल महतो ह’त्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    जमशेदपुर

    सुनिल महतो ह’त्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुनिल महतो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में 16 नवंबर को हुई सुनिल महतो की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम बाजार स्थित न्यू रेणु लॉज से मुख्य आरोपित नीरज बेरा को पकड़ लिया। वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तकनीकी निगरानी और स्थानीय इनपुट की मदद से पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल मिट्टी लगा लोहे का रॉड, मृतक का रियलमी मोबाइल फोन, होंडा एसपी 125 बाइक (नंबर JH05DC-5369), चाभी और खून लगे कपड़े बरामद किए। पुलिस को उसके पास से ओप्पो मोबाइल, सिम कार्ड और मृतक की बाइक की चाभी के अलावा नीला खून लगा जैकेट भी मिला। सभी सामानों को जब्त कर लिया गया है।

    पुलिस जांच में पता चला कि हत्या के बाद नीरज बेरा मृतक की बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गया था। इस मामले में मृतक की मां बुलु रानी महतो ने चाकुलिया थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

    घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी और घाटशिला के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय जानकारी का बारीकी से विश्लेषण किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित झारग्राम और आसपास के कई इलाकों में छिपता रहा। पुलिस का कहना है कि नीरज बेरा के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिल चुके हैं। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।

    गिरफ्तारी की कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता (धालभूमगढ़), चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार, एसआई अजित कुमार, एसआई कबिन्द्र पोद्दार, एएसआई पीताम्बर मंडल, महिला पुलिस कर्मियों और थाना सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही।

    Also Read : छतरपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, बिहार शराब माफिया से जुड़ा बाइक चोर पकड़ाया

    main accused arrested Sunil Mahato murder case solved मुख्य आरोपी गिरफ्तार सुनिल महतो हत्याकांड का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछतरपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, बिहार शराब माफिया से जुड़ा बाइक चोर पकड़ाया
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री का रिम्स में औचक निरीक्षण, OPD में खुद किया मरीजों का इलाज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य मंत्री का रिम्स में औचक निरीक्षण, OPD में खुद किया मरीजों का इलाज

    November 18, 2025
    झारखंड

    छतरपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, बिहार शराब माफिया से जुड़ा बाइक चोर पकड़ाया

    November 18, 2025
    झारखंड

    DC मंजुनाथ भजन्त्री ने सामान्य शाखा कार्यालय का औचक किया निरीक्षण, लिपिक को शो-कॉज जारी

    November 18, 2025
    Latest Posts

    स्वास्थ्य मंत्री का रिम्स में औचक निरीक्षण, OPD में खुद किया मरीजों का इलाज

    November 18, 2025

    सुनिल महतो ह’त्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    November 18, 2025

    छतरपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, बिहार शराब माफिया से जुड़ा बाइक चोर पकड़ाया

    November 18, 2025

    DC मंजुनाथ भजन्त्री ने सामान्य शाखा कार्यालय का औचक किया निरीक्षण, लिपिक को शो-कॉज जारी

    November 18, 2025

    मुंशी का अपहरण कर 20 लाख मांगी थी फिरौती, दो को पुलिस ने दबोचा

    November 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.