Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Oct, 2025 ♦ 10:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बेलतू नरसंहार और आतंक का सूत्रधार सुनील गंझू अब पुलिस की गिरफ्त में, ग्रामिणों को सिर काट खेला था फुटबॉल
    जोहार ब्रेकिंग

    बेलतू नरसंहार और आतंक का सूत्रधार सुनील गंझू अब पुलिस की गिरफ्त में, ग्रामिणों को सिर काट खेला था फुटबॉल

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 13, 2025Updated:October 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुनील गंझू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने सोमवार को हार्डकोर माओवादी और पूर्व जोनल कमांडर सुनील गंझू को गिरफ्तार किया है। सुनील गंझू पर झारखंड के विभिन्न थानों में कुल 54 मामले दर्ज हैं। उसे राज्य का “टेरर” भी कहा जाता था। सुनील गंझू साल 1990 से भाकपा माओवादी संगठन में सक्रिय था। वर्ष 2018 में जेल से छूटने के बाद वह फिर से संगठन में शामिल हो गया और कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देता रहा। वह भाकपा माओवादी का उत्तरी छोटानागपुर का रीजनल कमांडर सहदेव महतो और सब जोनल कमांडर नताशा को शेल्टर देने का काम करता था।

    बेलतू नरसंहार में थी संलिप्तता

    सुनील गंझू का नाम झारखंड के सबसे चर्चित बेलतू नरसंहार से भी जुड़ा हुआ है। वर्ष 2001 में हजारीबाग जिले के बेलतू में हथियारबंद माओवादियों ने 13 ग्रामीणों की निर्मम हत्या की थी। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों का सिर काटने के बाद माओवादियों ने उस पर फुटबॉल खेला था। यह झारखंड बनने के बाद राज्य में सामूहिक हत्या की पहली घटना मानी जाती है।

    गुप्त सूचना पर धराया खूंखार

    एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जोराकाट क्षेत्र में 4 से 5 संदिग्ध व्यक्ति सक्रिय हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर जब एक संदिग्ध को पकड़ा, तो उसने अपना नाम सुनील गंझू बताया। वह मूल रूप से चतरा जिले के पत्थलगड्डा का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके झोले से नक्सली लेटर हेड और पर्चा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि संगठन में उसके 4-5 साथी और हैं।

    संगठन के लिए बड़ा झटका

    एसपी अंजन ने बताया कि सुनील गंझू नक्सलियों की मदद के लिए हजारीबाग क्षेत्र में सक्रिय था। वह नक्‍सली कोल कंपनी, ठेकेदार और कोयला व्यापारियों से संगठन के विस्तार के लिए लेवी वसूलने आता था। पुलिस के अनुसार इसकी गिरफ्तारी से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है और उनकी गतिविधियों में बाधा आई है। सुनील गंझू की गिरफ्तारी से हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों की गतिविधियों पर पुलिस की पकड़ और मजबूत हो गई है।

    Also Read : झारखंड में शराब की कालाबाजारी पर सख्ती, हर बोतल पर होगी ऑनलाइन निगरानी…

    is now in police custody; he beheaded villagers and played football. Sunil Ganjhu the mastermind of the Beltu massacre and terror ग्रामिणों को सिर काट खेला था फुटबॉल बेलतू नरसंहार और आतंक का सूत्रधार सुनील गंझू अब पुलिस की गिरफ्त में
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में शराब की कालाबाजारी पर सख्ती, हर बोतल पर होगी ऑनलाइन निगरानी…
    Next Article प्रिंस खान गिरोह के 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बम बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    रांची डीसी का जनता दरबार : किसी को मिला तुरंत इलाज, किसी को किया गया शोकॉज

    October 13, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, केंद्रीय से लेकर राज्य के दिग्गज नेता मैदान में…

    October 13, 2025
    झारखंड

    लालू पर लैंड फॉर जॉब स्कैम में सीबीआई की कार्रवाई चिंताजनक : झामुमो

    October 13, 2025
    Latest Posts

    रांची डीसी का जनता दरबार : किसी को मिला तुरंत इलाज, किसी को किया गया शोकॉज

    October 13, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, केंद्रीय से लेकर राज्य के दिग्गज नेता मैदान में…

    October 13, 2025

    लालू पर लैंड फॉर जॉब स्कैम में सीबीआई की कार्रवाई चिंताजनक : झामुमो

    October 13, 2025

    प्रिंस खान गिरोह के 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बम बरामद

    October 13, 2025

    बेलतू नरसंहार और आतंक का सूत्रधार सुनील गंझू अब पुलिस की गिरफ्त में, ग्रामिणों को सिर काट खेला था फुटबॉल

    October 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.