Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Oct, 2025 ♦ 4:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»26 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक बर्खास्त
    देश

    26 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक बर्खास्त

    Team JoharBy Team JoharMarch 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    अलवर: राजस्थान में अलवर जिले के खेड़ली थाने में 26 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक भरत सिंह (54) को पुलिस महानिरीक्षक हवासिंह घुमारिया ने आज बर्खास्त करने के निर्देश दिये।

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि महिला के शिकायत दस्तावेजों में हेरफेर करने के आरोप में हैड कांस्टेबल प्रकाश चंद को निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि भरत सिंह को आज कठूमर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    सूत्रों ने बताया कि मामला कल खेड़ली थाने में दर्ज हुआ था। मामले की जांच राजगढ़ की वृत्ताधिकारी अंजली जोरवाल को सौंपी गयी है।

    उल्लेखनीय है कि खेड़ली थाने में दो मार्च को फरियाद लेकर आई पीड़िता से उप निरीक्षक भरत सिंह ने तीन दिन तक थाने में ही अपने कमरे में दुष्कर्म किया। इसके बाद कल दोपहर महिला द्वारा मामला दर्ज करवाने के बाद भरत सिंह को कल देर रात पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना की तस्दीक होने पर आईजी हवासिंह के निर्देश पर गिरफ्तार कर लिया गया। भरत सिंह ने 26 वर्षीय महिला को उसके पति से विवाद के मामले के निपटारे के लिए झांसा देकर थाने बुलाया था।

    श्री घुमारिया ने बताया कि 26 वर्षीय महिला से 2,3 और 4 मार्च को दुष्कर्म करना बताया गया है। महिला दिन में करीब तीन बजे थाने आई थी। उसकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज करके आरोपी उप निरीक्षक को गिरफ्तार करके बर्खास्त कर दिया गया है। मामले में प्रारंभिक जांच में भरत सिंह को दोषी पाया गया है।

    गौरतलब है की अलवर पुलिस महिलाओं के मामले में लापरवाही और उनका शोषण करने के मामले में हमेशा चर्चाओं में रहती है। चार दिन दिन पहले अरावली विहार थाने में पदस्थ एएसआई रामजीत गुर्जर पर एक महिला से दुष्कर्म का मामला महिला थाने में दर्ज करवाया गया था। गुर्जर को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है, लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक अंबा प्रसाद को तोहफे में मिला घोड़ा, सवार होकर पहुंचीं विधानसभा
    Next Article 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर रघुवंश गंझू व 1 लाख के इनामी सब जोनल कमांडर लक्ष्मण गंझू ने किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गढ़चिरौली में बड़ा आत्मसमर्पण : छह करोड़ के इनामी भूपति समेत 61 नक्सलियों ने किया सरेंडर

    October 15, 2025
    देश

    SSC हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती शुरू, 500 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

    October 15, 2025
    टेक्नोलॉजी

    अब 13-17 साल के Instagram यूजर्स को नहीं दिखेगा अडल्ट कंटेंट, मेटा ने किया बड़ा अपडेट

    October 15, 2025
    Latest Posts

    गढ़चिरौली में बड़ा आत्मसमर्पण : छह करोड़ के इनामी भूपति समेत 61 नक्सलियों ने किया सरेंडर

    October 15, 2025

    हजारीबाग जमीन घोटाला : तत्कालीन सदर सीओ शैलेश कुमार सलाखों के पीछे, एसीबी ने किया था गिरफ्तार

    October 15, 2025

    स्थानीय प्रतिभाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रांची जिला प्रशासन की बेहतरीन पहल

    October 15, 2025

    युवक पर थर्मोकोल कटर से जानलेवा हमला, विधवा भाभी के अवैध संबंध का किया था विरोध

    October 15, 2025

    नामांकन दाखिल करने पहुंचे विधायक पर 20 साल पुराना रेल रोक मामला भारी पड़ा…

    October 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.