Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Oct, 2025 ♦ 3:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा : रिवॉल्वर साफ करने के दौरान चली गोली, सब इंस्पेक्टर जख्मी
    झारखंड

    चाईबासा : रिवॉल्वर साफ करने के दौरान चली गोली, सब इंस्पेक्टर जख्मी

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा:  पुलिस लाइन बैरक में गुरुवार की शाम को रिवॉल्वर साफ करने के दौरान अचानक चली गोली लगने से एक सब इंस्पेक्टर जख्मी हो गए हैं. घायल सब इंस्पेक्टर को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और उसे खतरे से बाहर बताया है. रिवॉल्वर साफ करने के दौरान हुई फायरिंग में सब इंस्पेक्टर घायल हो गया. जानकारी के अनुसार घायल सब इंस्पेक्टर का नाम जानी कुमार है.

    घायल पुलिस पदाधिकारी अपराध अनुसंधान विभाग में पदस्थापित हैं. गोली लगने के बाद उन्हें चाईबासा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, वहां उनके पैर से गोली निकाल दी गयी है. चिकित्सक के अनुसार पुलिस पदाधिकारी की हालत अभी खतरे से बाहर है. इस घटना को लेकर जानी कुमार के सहकर्मियों ने बताया कि गुरुवार की शाम बैरक में गोली चलने की आवाज सुनायी दी. वैसे ही पुलिस लाइन के लोग वहां पहुंचे तो वह खून से लथपथ हालत में उसे पाया गया. पास में ही उनका रिवॉल्वर पड़ा था, तुरंत उन्हें उठाकर अस्पताल में ले जाया गया.

    चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत ठीक है. घटना की जानकारी पाकर पुलिस पदाधिकारी उसे देखने अस्पताल पहुंचे. सहकर्मियों ने बताया कि जानी कुमार 27 मई को जगन्नाथपुर में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी जाने की तैयारी कर रहा था और रिवॉल्वर की जांच कर रहे थे. उसकी सफाई के दौरान गलती से ट्रिगर दब गया और गोली चल गयी जो उनके बाएं पैर में जा लगी. गोली को सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने निकाल दिया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएशिया कप 2022 : भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से दी शिकस्त, पाकिस्तान बाहर
    Next Article अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुजीत सिन्हा की चेतावनी पर राहुल सिंह की धमकी… देखें

    October 6, 2025
    झारखंड

    सरायकेला में ड्रग्स तस्करों को सबसे बड़ी चोट, 40 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

    October 6, 2025
    जमशेदपुर

    BREAKING : झारखंड के घाटशिला में उपचुनाव 11 नवंबर को, नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे

    October 6, 2025
    Latest Posts

    सुजीत सिन्हा की चेतावनी पर राहुल सिंह की धमकी… देखें

    October 6, 2025

    पेंशनधारकों के लिए जरूरी सूचना: 30 नवंबर तक जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, वरना रुक सकती है पेंशन

    October 6, 2025

    सरायकेला में ड्रग्स तस्करों को सबसे बड़ी चोट, 40 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

    October 6, 2025

    BREAKING : झारखंड के घाटशिला में उपचुनाव 11 नवंबर को, नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे

    October 6, 2025

    Breaking : दो चरणों में होगा बिहार विधानसभा चुनाव, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

    October 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.