Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Nov, 2025 ♦ 11:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स ने बनाए नए रिकॉर्ड
    कारोबार

    शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स ने बनाए नए रिकॉर्ड

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 27, 2025Updated:November 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शेयर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 313.38 अंक बढ़कर 85,922.89 पर पहुँच गया, जबकि निफ्टी 90.25 अंक चढ़कर 26,295.55 के रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रहा था। पिछले दिन निफ्टी 80.65 अंक यानी 0.31% की बढ़त के साथ 26,285.95 के नए हाई पर बंद हुआ था। यह 14 महीनों में इसका पहला नया पीक था और इसके पीछे बाजार में बुलिश सेंटिमेंट की वापसी का असर था।

    अगले 12 महीनों में बेहतर रिटर्न की उम्मीद

    शुरुआती ट्रेडिंग में सेंसेक्स तेजी के साथ 85,843.82 तक पहुंच गया। निफ्टी 50 भी 55.95 अंक या 0.21% ऊपर 26,261.25 पर खुला। BSE सेंसेक्स ने दिन की शुरुआत 131.62 अंक या 0.15% बढ़कर 85,741.13 पर की। निफ्टी ने सितंबर 2024 में बनाए अपने पिछले रिकॉर्ड 26,277.37 को पार कर लिया है। वहीं, सेंसेक्स भी अपने सितंबर 2024 के हाई 85,978.25 के करीब है। बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने कहा कि भारतीय मार्केट इस समय अपने ऑल-टाइम हाई को फिर से छूने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि अगले 12 महीनों में भारतीय मार्केट अच्छे रिटर्न दे सकता है। उनका कहना था कि आने वाले दो तिमाहियों में कॉर्पोरेट अर्निंग्स में सुधार की उम्मीद है और सपोर्टिव फिस्कल व मॉनेटरी पॉलिसी के कारण माहौल पॉजिटिव है।

    सोना-चांदी बढ़त में, निफ्टी मजबूत सपोर्ट जोन पर

    कमोडिटी मार्केट में भी सोना और चांदी बढ़त बनाए हुए हैं। एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर ने बताया कि निफ्टी अपने सपोर्ट जोन और शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि अगर निफ्टी 26,277 के ऊपर लगातार 15 मिनट बंद होता है, तो यह 26,350-26,500 की ओर बढ़ सकता है और शॉर्ट टर्म में 27,000 तक जा सकता है। नीचे की ओर 26,100-26,000 पर सपोर्ट है, और तेज गिरावट की स्थिति में 25,850 के पास मजबूत सेफ्टी जोन है।

    वैश्विक संकेत :

    वैश्विक संकेत भी सकारात्मक रहे। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की रेट कट की उम्मीदों और AI स्टॉक्स में बिकवाली के बावजूद US मार्केट्स में तेजी जारी रही। एशियाई मार्केट्स भी ऊपर खुले। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1% से ज्यादा बढ़ा, ताइवान 0.52%, सिंगापुर 0.25% और साउथ कोरिया का KOSPI 0.62% चढ़ा।

    Also Read : 28 नवंबर को मोरहाबादी में नियुक्ति पत्र वितरण, ट्रैफिक में रहेगा खास बदलाव

    Nifty and Sensex set new records Stock market booms निफ्टी और सेंसेक्स ने बनाए नए रिकॉर्ड शेयर बाजार में तेजी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article28 नवंबर को झारखंड सरकार का होगा 1 वर्ष पूरा, मोहराबादी में कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक में बदलाव
    Next Article WPL 2026 मेगा ऑक्शन आज, खिलाड़ियों की लगेगी बोली

    Related Posts

    देश

    PM मोदी करेंगे गोवा में 77 फीट ऊंची भगवान राम की मूर्ति का अनावरण

    November 27, 2025
    खेल

    WPL 2026 मेगा ऑक्शन आज, खिलाड़ियों की लगेगी बोली

    November 27, 2025
    देश

    मोहाली में पुलिस और लॉरेंस गैंग के बदमाशों में मुठभेड़, दो घायल

    November 26, 2025
    Latest Posts

    PM मोदी करेंगे गोवा में 77 फीट ऊंची भगवान राम की मूर्ति का अनावरण

    November 27, 2025

    चीन के कुनमिंग में ट्रेन हादसा, 11 मजदूरों की मौ’त

    November 27, 2025

    IAS विनय चौबे के ससुर और साले को ACB ने बुलाया, आय से अधिक संपत्ति की जांच तेज

    November 27, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस बुलाई रणनीतिक बैठक

    November 27, 2025

    मुंडन कराने जा रहा टेम्पू अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौ’त, पांच जख्मी

    November 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.