Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Oct, 2025 ♦ 10:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट परीक्षण में सफल, पहली बार अंतरिक्ष में भेजा पेलोड
    विदेश

    स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट परीक्षण में सफल, पहली बार अंतरिक्ष में भेजा पेलोड

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 27, 2025Updated:August 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्पेसएक्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : स्पेसएक्स ने बीती रात अपने विशाल रॉकेट स्टारशिप का दसवां परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। इस दौरान पहली बार आठ डमी सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में तैनात किया गया। स्टारशिप ने दक्षिण टेक्सस के ‘स्टारबेस’ लॉन्च स्थल से शाम साढ़े छह बजे के बाद उड़ान भरी और करीब एक घंटे तक पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाने के बाद हिंद महासागर में सुरक्षित उतर गया।

    दुनिया के सबसे बड़े और शक्तिशाली रॉकेट स्टारशिप का यह परीक्षण अंतरिक्ष अन्वेषण में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। स्पेसएक्स और नासा इस रॉकेट का उपयोग भविष्य में चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के लिए करेंगे। नासा इस दशक के अंत तक चांद मिशन के लिए दो स्टारशिप रॉकेट तैयार कर रहा है। स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क का अंतिम लक्ष्य मंगल ग्रह तक मानव मिशन को संभव बनाना है।

    Splashdown confirmed! Congratulations to the entire SpaceX team on an exciting tenth flight test of Starship! pic.twitter.com/5sbSPBRJBP

    — SpaceX (@SpaceX) August 27, 2025

    परीक्षण के दौरान सुपर हेवी बूस्टर को भी सफलतापूर्वक अटलांटिक महासागर में उतारा गया। इसकी लैंडिंग के लिए विशेष ‘लैंडिंग-बर्न’ प्रक्रिया का परीक्षण किया गया। स्टारशिप ने पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाए, इस दौरान टेक्सस में दिन से रात और फिर दिन हुआ। इसके बाद रॉकेट ने हिंद महासागर में नियोजित लैंडिंग की, जहां इसके इंजन चालू होकर रॉकेट का मुंह ऊपर की ओर हुआ और यह सीधा पानी में उतरा।

    पिछले एक साल में कई असफलताओं के बाद यह पहला सफल परीक्षण है। जनवरी और मार्च में हुए परीक्षण उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही विफल हो गए थे, और मलबा समुद्र में गिर गया था। मई में नौवां परीक्षण भी असफल रहा, जब स्पेसक्रॉफ्ट संतुलन खोकर टूट गया। इसके बाद स्पेसएक्स ने सुपर हेवी बूस्टर को फिर से डिजाइन किया, जिसमें बड़े और मजबूत पंख जोड़े गए। कंपनी ने इस महीने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की थी।

    Also Read : भारत से होने वाले निर्यात पर अमेरिका का 50% टैरिफ आज से लागू

    sends payload into space for the first time SpaceX's Starship rocket test successful पहली बार अंतरिक्ष में भेजा पेलोड स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट परीक्षण में सफल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में गणेश चतुर्थी की धूम, मुंबई से आई लालबाग के राजा की प्रतिमा
    Next Article नीरज सिंह ह’त्याकांड में आज सुनाया जाएगा फैसला, पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 11 हैं आरोपी

    Related Posts

    विदेश

    फिलीपींस में 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

    October 10, 2025
    ट्रेंडिंग

    ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव खत्म करने का दावा किया, विदेश मंत्रालय ने खारिज किया

    October 7, 2025
    विदेश

     पीएम सेबेस्टियन लेकोर्नू ने मंत्रिमंडल गठन के कुछ घंटे बाद ही दिया इस्तीफा

    October 6, 2025
    Latest Posts

    स्वास्थ्य मंत्री के बेटे को भरना पड़ा ₹3650 का जुर्माना, चलती कार के सनरूफ वाला वीडियो हुआ था वायरल

    October 11, 2025

    बकाया पैसा वसूलने की खातिर किया गया था मासूम आरिश का अपहरण, एक गिरफ्तार

    October 11, 2025

    जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    October 11, 2025

    छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी

    October 11, 2025

    गवर्नर ने शहीद महेंद्र लश्कर को दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्र की स्मृति में सदा अमर रहेगा उनका बलिदान

    October 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.