Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Sep, 2025 ♦ 5:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»सौरव गांगुली की क्रिकेट प्रशासन में वापसी की तैयारी, CAB अध्यक्ष पद के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन
    खेल

    सौरव गांगुली की क्रिकेट प्रशासन में वापसी की तैयारी, CAB अध्यक्ष पद के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सौरव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर क्रिकेट प्रशासन की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं। खबर है कि गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के आगामी चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। CAB के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि 52 वर्षीय गांगुली इस पद पर वापसी के लिए उत्सुक हैं।

    सौरव गांगुली इससे पहले 2019 तक CAB के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 2014 में दिवंगत जगमोहन डालमिया के नेतृत्व में CAB के सचिव के रूप में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2019 में उन्हें सर्वसम्मति से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष चुना गया था, जबकि जय शाह को सचिव की जिम्मेदारी मिली थी। हालांकि, एक कार्यकाल पूरा होने के बाद गांगुली की जगह 1983 विश्व कप के नायक रोजर बिन्नी ने बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभाला। बिन्नी का कार्यकाल भी अब समाप्त होने की कगार पर है, क्योंकि उनकी उम्र 70 वर्ष हो चुकी है।

    CAB के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई’ को बताया, “सौरव गांगुली क्रिकेट प्रशासन में वापसी के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने CAB अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने का फैसला किया है। बीसीसीआई के संविधान के अनुसार, उनके पास राज्य इकाई में कुल नौ साल तक सेवा देने का समय है, जिसमें से अभी पांच साल बचे हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह सर्वसम्मति से चुने जाएंगे या चुनाव होंगे।”

    वर्तमान में CAB के अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली हैं। स्नेहाशीष ने छह साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है और लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुसार अब उन्हें अनिवार्य ब्रेक लेना होगा। हालांकि, वह भविष्य में तीन साल का कार्यकाल और पूरा कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल, सौरव गांगुली के CAB अध्यक्ष पद पर वापसी की संभावना मजबूत हो रही है।

    Sourav Ganguly may file nomination for the post of CAB President Sourav Ganguly preparing to return to cricket administration सौरव गांगुली CAB अध्यक्ष पद के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन सौरव गांगुली की क्रिकेट प्रशासन में वापसी की तैयारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड, बंगाल और महाराष्ट्र की 12 ठिकानों पर चल रही ED की छापेमारी
    Next Article गुमला की बेटी शुभांगी को राष्ट्रपति भवन से मिला 15 अगस्त का निमंत्रण

    Related Posts

    खेल

    एशिया कप 2025 : भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबला आज… जानें पिच और मौसम का हाल

    September 21, 2025
    खेल

    BCCI में बड़ा बदलाव! मिथुन मन्हास बन सकते हैं नए अध्यक्ष

    September 21, 2025
    खेल

    एशिया कप 2025 : भारत बनाम ओमान आज… जानें पिच रिपोर्ट 

    September 19, 2025
    Latest Posts

    एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    September 21, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह

    September 21, 2025

    बाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम, तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा

    September 21, 2025

    अधजली ला’श का खुला राज : भाई की मौत का बदला लेने के लिए कर दी गयी दोस्त की ह’त्या

    September 21, 2025

    कल से लागू होगा ‘GST बचत महोत्सव’, हर वर्ग को होगा फायदा : पीएम मोदी

    September 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.