Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jun, 2025 ♦ 12:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»ब्राउन शुगर के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त…
    जमशेदपुर

    ब्राउन शुगर के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मो. सलमान उर्फ फड्डुन के रूप में हुई है, जो पहले भी ऐसे मामलों में जेल जा चुका है।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई नदी के रेलवे ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और सलमान को रंगे हाथ पकड़ लिया।

    पुलिस ने आरोपी के पास से 18 पुड़िया ब्राउन शुगर एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि इन सामानों का इस्तेमाल नशे के कारोबार में किया जा रहा था।

    इस संबंध में जुगसलाई थाने के सब इंस्पेक्टर गोपाल कुमार ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि सलमान लंबे समय से नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में लिप्त है और वह पहले भी जेल जा चुका है।

    पुलिस का मानना है कि आरोपी इलाके के युवाओं को नशे की लत लगाने की कोशिश कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद इलाके में लोगों ने कुछ राहत महसूस की है हालांकि गरीब नवाज कॉलोनी और उसके आसपास नशे के कारोबार की गतिविधियां पहले से चर्चा में रही हैं।

    फिलहाल पुलिस सलमान से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस ने कहा है कि बहुत जल्द इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जाएगा। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और इलाके में लगातार छापेमारी जारी है।

    Also read: जमशेदपुर के होटल में रहस्यमयी मौ’त, चतरा के बड़े व्यवसायी सुबोध सिंह का श’व बरामद…

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के होटल में रहस्यमयी मौ’त, चतरा के बड़े व्यवसायी सुबोध सिंह का श’व बरामद…
    Next Article 1975 के इमरजेंसी को भाजपा ने मनाया काला दिवस, BJP नेता बोले- सबसे भयावह दिन

    Related Posts

    जमशेदपुर

    तालाब में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की हुई मौ’त…

    June 25, 2025
    झारखंड

    दिन भर की अफरा-तफरी के बाद Tiger का हुआ रेस्क्यू

    June 25, 2025
    जामताड़ा

    जामताड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी, 25.20 लाख कैश के साथ दो गिरफ्तार

    June 25, 2025
    Latest Posts

    तालाब में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की हुई मौ’त…

    June 25, 2025

    दिन भर की अफरा-तफरी के बाद Tiger का हुआ रेस्क्यू

    June 25, 2025

    जामताड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी, 25.20 लाख कैश के साथ दो गिरफ्तार

    June 25, 2025

    1975 के इमरजेंसी को भाजपा ने मनाया काला दिवस, BJP नेता बोले- सबसे भयावह दिन

    June 25, 2025

    ब्राउन शुगर के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त…

    June 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.