Sahibganj : गंगा नदी में आई तेज बाढ़ के कारण साहिबगंज जिले में सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्कूलों को 11 और 12 अगस्त तक बंद कर दिया गया है। यह आदेश जिला शिक्षा विभाग ने रविवार देर रात जारी किया।
गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 27.25 मीटर से बढ़कर सोमवार सुबह 6 बजे तक 28.62 मीटर तक पहुंच गया है। इससे दियारा क्षेत्र जलमग्न हो गया है और शहर के कई हिस्सों में पानी घुस गया है।
साहिबगंज नगर परिषद के 28 वार्डों में से 11 वार्ड बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। करीब 1600 घरों के 8000 लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कई स्कूलों में भी पानी भर गया है, जिससे बच्चों को परेशानी हो रही है।
वार्ड नंबर 13 हबीबपुर और वार्ड नंबर 22 चानन गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 2, 3, 4, 7, 11, 17, 18, 23, 24 में भी पानी घुस चुका है। भरतिया कॉलोनी में तो हालात इतने खराब हैं कि लोग घर छोड़कर ए.एम.के. धर्मशाला में शरण ले रहे हैं।
गौरतलब है कि सावन और भादो के महीनों में गंगा नदी में उफान आता है, और नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
Also Read : ज्यादा प्रोटीन का सेवन हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक… जानें इसके नुकसान और फायदे
Also Read : सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में हल्की बढ़त, सेंसेक्स 79,885 और निफ्टी 24,371 पर खुला
Also Read : भारत की अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, 20 साल बाद इस टूर्नामेंट के लिए हुई QUALIFIE
Also Read : झारखंड में बिना परमिट दौड़ रहे 1.89 लाख ऑटो-रिक्शा, विभाग ने दिए सख्त निर्देश