Ranchi : सिमडेगा जिले की DC कंचन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें आगामी 4, 5 और 6 नवंबर को होने वाले रामरेखा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस महोत्सव का शुभारंभ करने का अनुरोध भी किया।
DC ने बताया कि रामरेखा धाम सिमडेगा जिले का एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का स्थल है, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति से इस आयोजन को एक अलग पहचान मिलेगी और यह राज्य स्तर पर भी प्रसिद्ध होगा।
महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और जनसहभागिता से जुड़े कई आयोजन प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पहल की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Also Read : पलामू में दो सड़क हादसे, एक बच्चा और एक युवक की दर्दनाक मौ’त
Also Read : आदित्यपुर फैक्ट्री में मजदूर की मौ’त पर हंगामा, मुआवजे की मांग
Also Read : तेज रफ्तार कार ने बाइक और साइकिल सवार को मारी टक्कर , दो गंभीर रूप से घायल
Also Read : झारखंड में दीवाली पर सिर्फ 2 घंटे पटाखे चलाने की छूट, ग्रीन पटाखों पर जोर