Ramgarh : झारखंड के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा गांव पहुंच चुका है, जहां थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिस खाट पर वे अक्सर आराम करते थे, उसी से उन्हें घाट तक ले जाया जा रहा है। गांव में भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।
आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार, अर्थी में शव को नहीं ढोया जाता। परंपरा के अनुसार, अंतिम संस्कार से पहले मृत शरीर को हल्दी लगाया जाता है। इसके बाद लोग उन्हें सगुन के रूप में कुछ पैसे अर्पित करते हैं। शिबू सोरेन को उनके बेटे ने कंधा दिया, उनके भतीजे और गांव के अन्य सदस्य भी साथ है।
इससे पहले, रामगढ़ पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल बरसाकर उन्हें विदाई दी। सोमवार सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उनका निधन हुआ था। मंगलवार को झारखंड विधानसभा में उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अंतिम संस्कार में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे।
Also Read : घूसखोर महिला दारोगा और चौकीदार गिरफ्तार, 20 हजार रुपये ले रहे थे रिश्वत
Also Read : Tesla ने भारत में बढ़ाया कदम, दिल्ली में खोलेगा दूसरा शोरूम
Also Read : भरनो में दीवार गिरने से महिला की मौ’त, बेटी घायल
Also Read : सड़क किनारे से लोगों ने खुद हटाया अतिक्रमण, अंचल प्रशासन ने दी थी चेतावनी