Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Nov, 2025 ♦ 8:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में डॉक्टरों की भारी कमी, 1200 डॉक्टरों के आने से होगी राहत
    झारखंड

    झारखंड में डॉक्टरों की भारी कमी, 1200 डॉक्टरों के आने से होगी राहत

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 10, 2025Updated:July 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के सरकारी दावों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने खुद माना है कि राज्य में डॉक्टरों की भारी कमी है। विभाग के मुताबिक वर्तमान में राज्य के सरकारी अस्पतालों में 2,200 स्वीकृत डॉक्टरों के पद हैं लेकिन इनमें केवल 1,800 पद ही भरे हुए हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की स्थिति और भी खराब है—1,200 स्वीकृत पदों में से सिर्फ 400 पर ही नियुक्तियां हुई हैं जबकि 800 पद रिक्त हैं।

    डॉक्टरों की इस कमी का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है। सुविधाओं की कमी, सुरक्षा की चिंता और प्रोत्साहन के अभाव में डॉक्टर शहरी क्षेत्रों में स्थानांतरण की मांग करते हैं। स्वास्थ्य सचिव के अनुसार, अब हर अस्पताल की जरूरतों के हिसाब से नियुक्ति प्रक्रिया को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इन रिक्तियों को भरा जा सके। प्रस्तावित नियुक्तियों में 800 विशेषज्ञ और 400 सामान्य डॉक्टर शामिल हैं।

    विभाग ने यह भी बताया कि हाल में ही 90 डॉक्टरों की नियुक्ति अलग-अलग जिलों में की जा चुकी है। राज्य में हर साल लगभग 800 एमबीबीएस और 235 विशेषज्ञ डॉक्टर पास होते हैं, लेकिन उनकी ग्रामीण सेवा में भागीदारी सीमित रहती है। अब सरकार इन स्थानीय डॉक्टरों को राज्य में सेवा देने के लिए प्रोत्साहित करने की योजना पर काम कर रही है ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सुधारी जा सके।

    इधर ग्रामीण अस्पतालों में 125 पदों पर भी जल्द नियुक्तियां की जाएंगी। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि इनमें मेडिकल ऑफिसर, पारा मेडिकल स्टाफ, नर्सें और अन्य आवश्यक स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं, जिन्हें उप-विभागीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया जाएगा। विभाग के अनुसार, इन भर्तियों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSC ने बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर रोक से किया इंकार, इस दिन होगी अगली सुनवाई
    Next Article CM हेमंत ने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में रखी 31 महत्वपूर्ण मांगें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में इनोवा की इंट्री से मचा हड़कंप, कोयला तस्करों व अफसरों ने फेंका मोबाइल, तोड़ा सिम कार्ड

    November 25, 2025
    झारखंड

    एक साथ होगी 101 निर्धन बेटियों की शादी, 8 फरवरी को रामगढ़ में होगा ऐतिहासिक समारोह

    November 25, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, DC को सौंपा ज्ञापन

    November 25, 2025
    Latest Posts

    रामगढ़ में इनोवा की इंट्री से मचा हड़कंप, कोयला तस्करों व अफसरों ने फेंका मोबाइल, तोड़ा सिम कार्ड

    November 25, 2025

    एक साथ होगी 101 निर्धन बेटियों की शादी, 8 फरवरी को रामगढ़ में होगा ऐतिहासिक समारोह

    November 25, 2025

    Whatsapp अब सिर्फ बैन नहीं बताएगा, यूज़र्स को देगा सही मैसेजिंग गाइड

    November 25, 2025

    गिरिडीह में छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, DC को सौंपा ज्ञापन

    November 25, 2025

    पाकुड़ में जनता दरबार: DC ने सुनी आमजन की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

    November 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.