Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Sep, 2025 ♦ 11:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के सात जिलों को डीवीसी से मुक्ति, सरकार बनाएगी खुद का बिजली नेटवर्क
    झारखंड

    झारखंड के सात जिलों को डीवीसी से मुक्ति, सरकार बनाएगी खुद का बिजली नेटवर्क

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीवीसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सात जिलों को अब डीवीसी (दामोदर वैली कॉरपोरेशन) से बिजली आपूर्ति के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सरकार ने इन जिलों में खुद का ट्रांसमिशन नेटवर्क खड़ा करने की तैयारी कर ली है। अगले तीन साल में झारखंड ट्रांसमिशन निगम इन इलाकों में बिजली आपूर्ति की पूरी जिम्मेदारी संभालेगा।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्देश, खुद का सिस्टम विकसित करें

    मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री हेमंत सोरेन ने पहले ही निर्देश दिया था कि राज्य को बिजली आपूर्ति के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा। इसी के तहत झारखंड ट्रांसमिशन निगम ने आठ नई परियोजनाएं बनाई हैं, जिन्हें कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। अब इन पर काम जल्द शुरू होगा।

    झारखंड को होगी पर्याप्त बिजली

    पतरातू थर्मल पावर प्लांट की पहली यूनिट से राज्य को पहले ही 585 मेगावाट बिजली मिल रही है। आने वाले दो सालों में दो और यूनिट शुरू होंगी, जिससे राज्य को कुल बिजली का 85% हिस्सा मिल सकेगा। इससे झारखंड की बिजली जरूरतें पूरी होंगी और बाहर पर निर्भरता घटेगी।

    डीवीसी क्षेत्र के सात जिले होंगे स्वतंत्र

    फिलहाल झारखंड के ये सात जिले  देवघर, दुमका, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद और बोकारो डीवीसी कमांड एरिया में आते हैं। यहां बिजली की मांग 1200 मेगावाट है, लेकिन डीवीसी सिर्फ 600 मेगावाट ही दे पाता है। पुराने ट्रांसमिशन सिस्टम और लाइनें अब काम के लायक नहीं बची हैं, जिससे बिजली कटौती आम हो गई है। सरकार अब इन जिलों में खुद बिजली सप्लाई करेगी।

    नई परियोजनाएं जो होंगी शुरू

    सरकार ने जिन नई योजनाओं पर काम शुरू करने की तैयारी की है, उनमें शामिल हैं

    • आईटीआई मोड़, चास में 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन – ₹74.95 करोड़
    • बलियापुर-मैथन 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन – ₹174 करोड़
    • बलियापुर-सिंदरी 132 केवी लाइन – ₹67.59 करोड़
    • धनबाद में गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन – ₹113 करोड़
    • सिंदरी में लिलो ट्रांसमिशन लाइन – ₹77.66 करोड़
    • मैथन में लिलो लाइन के साथ 220/132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन – ₹173 करोड़
    • मैथन में 220/132/33 केवी जीआईएस सब स्टेशन – ₹172 करोड़
    • मैथन-टुंडी 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन – ₹126 करोड़
    • सिंदरी (हर्ल) में 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन – ₹74.95 करोड़
    गिरिडीह ग्रिड सब स्टेशन झारखंड झारखंड ऊर्जा विभाग झारखंड कैबिनेट झारखंड ट्रांसमिशन निगम झारखंड बिजली नेटवर्क झारखंड बिजली सुधार ट्रांसमिशन लाइन डीवीसी दुमका देवघर धनबाद पतरातू थर्मल पावर बिजली आपूर्ति बिजली परियोजना बिजली संकट बोकारो रामगढ़ हजारीबाग हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleताइवान में टाइफून रागासा की तबाही, झील फटने से 14 की मौ’त, 124 लोग लापता
    Next Article घर में घुसकर बदमाशों ने की फा’यरिंग, डेढ़ साल के बच्चे की मौ’त 

    Related Posts

    कोडरमा

    झुमरीतिलैया बाजार में खिलौनों की दुकान में लगी भीषण आ’ग, 7 लाख का नुकसान

    September 24, 2025
    झारखंड

    अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला भिक्षुक की मौ’त

    September 24, 2025
    झारखंड

    मॉनसून की बारिश से रांची समेत कई इलाकों में जलजमाव, वज्रपात का अलर्ट

    September 24, 2025
    Latest Posts

    झुमरीतिलैया बाजार में खिलौनों की दुकान में लगी भीषण आ’ग, 7 लाख का नुकसान

    September 24, 2025

    सीमांचल में ओवैसी की एंट्री से गर्माई बिहार की सियासत, बोले– “हम सत्ता नहीं, अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं”

    September 24, 2025

    Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

    September 24, 2025

    अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला भिक्षुक की मौ’त

    September 24, 2025

    फीस बढ़ोतरी के खिलाफ JNU में छात्रों का हंगामा, प्रशासन को IHA बैठक टालनी पड़ी

    September 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.