Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 2:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू में सेवा अधिकार सप्ताह की शुरुआत, वित्त मंत्री बोले— टेंडर का नियम बदलेगा
    झारखंड

    पलामू में सेवा अधिकार सप्ताह की शुरुआत, वित्त मंत्री बोले— टेंडर का नियम बदलेगा

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सप्ताह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : झारखंड में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पूरे राज्य में ‘सेवा अधिकार सप्ताह’ शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ शहीद नीलांबर-पीतांबर की शहादत स्थली से हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम तय था, लेकिन स्थगित होने के कारण वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

    टेंडर नियम जल्द बदलेंगे – वित्त मंत्री

    वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि झारखंड में टेंडर प्रक्रिया में बड़े बदलाव होने वाले हैं। अब न्यूनतम बोली सिर्फ 10 प्रतिशत तक ही कम लग सकेगी। इस प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके अपने विधानसभा क्षेत्र में अनटाइड फंड से 75 लाख रुपये की एक योजना स्वीकृत हुई थी, लेकिन ठेकेदार ने 48 प्रतिशत कम बोली लगाकर टेंडर ले लिया। इससे काम की गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं। इसलिए पूरे राज्य में टेंडर नियम बदलने की जरूरत महसूस हुई है।

    केंद्र पर आरोप – जल नल योजना का पैसा नहीं दे रही केंद्र सरकार

    वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जल नल योजना के लिए झारखंड को नवंबर तक 30 करोड़ रुपये मिलने थे, लेकिन केंद्र ने अभी तक नहीं दिए। योजना का कुल बजट 12,600 करोड़ रुपये था, जिसमें राज्य सरकार ने अपना हिस्सा 6,300 करोड़ रुपये दे दिया है, लेकिन केंद्र ने अपना हिस्सा देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नक्सल प्रभावित पलामू में काम करते समय संवेदनशील रहना होगा। हेमंत सोरेन की तरह सभी को संवेदनशील होकर काम करना चाहिए।

    हेमंत सरकार जनता से सीधा संवाद कर रही – किशोर

    वित्त मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार हर वर्ग के लिए संवेदनशीलता से काम कर रही है। पहले झारखंड में ऐसा नहीं होता था। अब सरकार सीधे लोगों से बात कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान कर रही है। आज का कार्यक्रम सिर्फ औपचारिकता नहीं, रिजल्ट चाहिए। सभी आवेदनों का संकलन कर समस्याओं का निपटारा करें।

    अंचल अधिकारी चाय पिलाते हैं, काम नहीं करते – विधायक शशिभूषण मेहता

    स्थानीय विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने तीखी बातें कहीं। उन्होंने कहा :

    • मनरेगा में तीन साल से बीडीओ नहीं है
    • तरहसी में सीओ नहीं है
    • लेस्लीगंज अंचल की हालत दयनीय है
    • अंचल अधिकारी चाय पिलाते हैं, काम नहीं करते और ऊपर से ट्रांसफर करवाने की धमकी देते हैं

    विधायक ने धान खरीद अभी तक शुरू न होने, ढूब-छत्तरपुर पुल की जांच लंबित होने और पांकी में डिग्री कॉलेज की मांग भी उठाई। कार्यक्रम में डीसी शालिनी समीरा, एसपी रीष्मा रमेशन, डीएफओ सत्यम कुमार, डीडीसी जावेद हुसैन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। पूरे राज्य में यह सेवा अधिकार सप्ताह चलेगा।

    Also Read : चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब की कई भट्ठियां ध्वस्त

    'Service Rights Week' begins in Jharkhand from Palamu Finance Minister says tender rules will change Service Rights Week begins in Palamu पलामू में सेवा अधिकार सप्ताह की शुरुआत पलामू से शुरू हुआ झारखंड में ‘सेवा अधिकार सप्ताह’ वित्त मंत्री बोले— टेंडर का नियम बदलेगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब की कई भट्ठियां ध्वस्त

    Related Posts

    चतरा

    चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब की कई भट्ठियां ध्वस्त

    November 21, 2025
    झारखंड

    सरदार @150 पदयात्रा : राज्यपाल गंगवार ने युवाओं का बढ़ाया हौसला

    November 21, 2025
    झारखंड

    हाइवा के नीचे फंस कर 30 फीट तक खिंचाया स्टील प्लांट का कर्मचारी, फिर…

    November 21, 2025
    Latest Posts

    पलामू में सेवा अधिकार सप्ताह की शुरुआत, वित्त मंत्री बोले— टेंडर का नियम बदलेगा

    November 21, 2025

    चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब की कई भट्ठियां ध्वस्त

    November 21, 2025

    सरदार @150 पदयात्रा : राज्यपाल गंगवार ने युवाओं का बढ़ाया हौसला

    November 21, 2025

    मोतिहारी में VIP प्रखंड अध्यक्ष की गो’ली मा’रकर ह’त्या, पुलिस जांच में जुटी

    November 21, 2025

    किशनगंज और अररिया में भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं

    November 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.