Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 9:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व बेरमो विधायक राजेन्द्र सिंह का निधन, एक महीने से थे बीमार
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व बेरमो विधायक राजेन्द्र सिंह का निधन, एक महीने से थे बीमार

    Team JoharBy Team JoharMay 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसनेता और बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। राज्य के पूर्व मंत्री रह चुके राजेंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने 5 बार एमएलए रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन की जानकारी ट्विटर पर दी है।

    73 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए 2 मई को रांची से एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया था। इससे पहले वह रांची के बरियातू स्थित मां रामप्यारी अस्पताल में भर्ती थे। फेफड़े में फंगल इन्फेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन यहां इलाज के बावजूद उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पाया। उनकी बिगड़ते सेहत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी थी। इसके बाद पूर्व मंत्री को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया।

    इस दौरान सूबे के मुख्यमंंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल भी जाना था। गौरतलब है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता को इससे पहले ब्रेन स्ट्रोक आया था। लेकिन इलाज के बाद वे ठीक भी हो गए थे।

    • बेरमो से 6 बार रहे हैं विधायक

    झारखंड की राजनीति में राजेंद्र सिंह को काफी रसूख वाला नेता माना जाता है। राजेंद्र प्रसाद सिंह झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि इसके बाद उन्हें चुनाव में हार का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन पिछले साल नवंबर-दिसंबर में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राजेंद्र सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर बेरमो विधानसभा सीट से जीत हासिल की। वे छठी बार बेरमो विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। राजेंद्र प्रसाद सिंह इंटक के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।

    बेरमो से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री राजेन्द्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मन आहत है। आज झारखण्ड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करे : हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ। दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है : राहुल गांधी

    #Jharkhand News Congress Latest news Online news Rajendra singh
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो: महाराष्ट्र से लौटे श्रमिक ने होम क्‍वारंटाइन में फांसी लगाकर कर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article बिहार में कोरोना का शिकार हुए 83 और, कुल पॉजिटिव 2477

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.